फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द देखने को मिल सकता है महिला क्रिकेट का रोमांच, आपस में टकराएंगी ये तीन टीम?

Wed, 10 Jun 2020 03:30 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
indian women cricket team
विज्ञापन

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) इस साल महिला त्रिकोणीय वन-डे अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला की मेजबानी के लिए भारत और दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट बोर्ड से बात कर रहा है। भारतीय महिला टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वन-डे और इतने ही मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेलनी थी लेकिन फिलहाल यह स्थगित कर दी गई है।

विज्ञापन


कोविड-19 महामारी के कारण मार्च में खेल गतिविधियां ठप पड़ने से पहले ऑस्ट्रेलिया में हुए महिला टी-20 विश्व कप आखिरी बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता थी। ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरीसन ने कहा कि अगर सब चीजें योजना के अनुसार हुई तो उन्हें उम्मीद है कि इस साल अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट देखने को मिल सकता है।

हैरीसन ने टफर्स एवं वॉन पॉडकास्ट के दौरान कहा, 'अगर सब कुछ ठीक रहा तो तो हमें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट देखने को मिल सकता है। योजना है कि इस साल इंग्लैंड की टीम कुछ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल सके। हम त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए महिला टीमों को बुलाने के इरादे से बीसीसीआई और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका से बात कर रहे हैं।'
विज्ञापन


हैरीसन ने हालांकि कहा कि भारत को त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए आमंत्रित करने का फैसला इस पर निर्भर करता है कि वे इस घातक बीमारी से कैसे निपटते हैं जो उपमहाद्वीप में कहर बरपा रही है और इसके नियंत्रित होने के कोई संकेत नहीं मिल रहे। 

उन्होंने कहा, 'काफी काम चल रहा है लेकिन इस फैसले का प्रत्येक हिस्सा हमारे नियंत्रण में नहीं है। इस संकट के बारे में एक चीज तो स्पष्ट है कि जब आप अंतरराष्ट्रीय टीमों के साथ काम करते हैं तो आप यहां और विदेशों में कोविड वातावरण से भी निपटते हैं।'

ब्रिटेन में अब तक कोविड-19 के 285000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं जबकि 40 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है।दूसरी तरफ भारत में दो लाख 70 हजार से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं जबकि सात हजार सात सौ से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें