इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरिसन ने दावा किया कि कोविड-19 महामारी के कारण अगर पूरे सत्र में खेल नहीं हो पाया तो इंग्लैंड में क्रिकेट को 38 करोड़ पाउंड का नुकसान होगा।
इस अनुमानित नुकसान का आकलन अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खेलों घरेलू क्रिकेट को ध्यान में रख कर किया गया है। ईसीबी ने पिछले हफ्ते जुलाई तक काउंटी सत्र को निलंबित कर दिया था।
हैरिसन ने ‘क्रिकेटर डॉट कॉम’ से कहा, ‘हमने सबसे बुरी स्थिति का अनुमान लगाया है जिसमें इस साल कोई क्रिकेट नहीं होने की तुलना में हमें 38 करोड़ पाउंड का नुकसान होगा। इस दौरान क्रिकेट के 800 दिनों (घरेलू और राष्ट्रीय टीम के मैचों को मिलाकर) के खेल का नुकसान होगा।’
उन्होंने कहा, ‘इस स्थिति से निपटना क्रिकेट में यह हमारे लिए अब तक की सबसे बड़ी चुनौती होगी। ईसीबी पहले ही 18 काउंटी टीमों के लिए 6.1 करोड़ पाउंड के राहत पैकेज की घोषणा कर चुका है।