फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट में बारिश बना विलेन

Wed, 06 Mar 2013 02:13 PM IST
डूनेडिन/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया। भारी बारिश के चलते मैच के पहले दिन कोई गेंद नहीं फेंका गया। इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया है।
विज्ञापन


भारी बारिश के चलते मैदान काफी गीला हो गया है। बीच में एक-दो बार बारिश रुकने के बाद ग्राउंड स्टॉफ ने मैदान पर जाकर मैच शुरू कराने का प्रयास किया। पिच ज्यादा गीला होने के चलते अंपायर ने चायकाल के बाद मैच को रोकने की घोषणा कर दी।

मैच के शेष दिनों के लिए सुबह दस बजे से मैच शुरू कराने का निर्णय किया गया है। हालांकि मौसम को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्टों की सीरीज के शेष दो मैच 14 से 18 मार्च को वेलिंगटन और तीसरा और अंतिम टेस्ट 22 से 26 मार्च को ऑकलैंड में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें