काउंटी क्रिकेट खेलते रहेंगे वोक्स
इस दौरान वोक्स ने अपने परिवार और प्रशंसकों का भी आभार जताया। उन्होंने कहा, 'मेरे माता-पिता, पत्नी एमी और बेटियां लैला और ईवी...आपका प्यार और समर्थन इस सफर की सबसे बड़ी ताकत रहा। इंग्लैंड के फैंस, खासकर 'बार्मी आर्मी' का जुनून और विश्वास हमेशा याद रहेगा। कोचों, साथियों और पर्दे के पीछे काम करने वालों का मार्गदर्शन और दोस्ती मेरे लिए अनमोल रही है।'वोक्स ने साफ किया कि वह काउंटी क्रिकेट और फ्रेंचाइजी लीग्स में खेलना जारी रखेंगे।
गंभीर की प्रतिक्रिया
क्रिस वोक्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के फैसले पर भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'एक दृढ़ इच्छाशक्ति वाले व्यक्ति! आपको मैदान पर कदम रखने वाले सबसे बहादुर लोगों में से एक के रूप में याद किया जाएगा क्रिस!'