वरुण से पहले भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या ने भी मोहसिन नकवी का मजाक उड़ाया था। भारतीय खिलाड़ियों ने हालांकि जीत का जश्न फीका नहीं पड़ने दिया और सोशल मीडिया पर एआई ट्रॉफी के साथ तस्वीरें पोस्ट की।
भारतीय टीम के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने चाय के कप के साथ अपनी फोटो शेयर कर एशिया क्रिकेट परिषद (एसीसी) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के मजे लिए हैं। दरअसल, विजेता ट्रॉफी को लेकर उस वक्त विवाद शुरू हुआ भारत ने नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। भारतीय टीम ने ट्रॉफी नहीं उठाई और पुरस्कार समारोह वहीं खत्म कर दिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
आईसीसी से नकवी की शिकायत करेगा बीसीसीआई
इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि नकवी ट्रॉफी लेकर अपने होटल के कमरे में चले गए हैं और बोर्ड आईसीसी से इसकी शिकायत करेगा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नकवी स्टेडियम से बाहर निकल रहे हैं और इसके ठीक पीछे एसीसी के अधिकारी ट्रॉफी लेकर बाहर जा रहे हैं।
अब वरुण ने नकवी के मजे लिए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह चाय का कप लेकर सो रहे हैं। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'अक्खा दुनिया एक तरफ और मेरा इंडिया एक तरफ। जय हिंद।'
भारतीय खिलाड़ियों ने AI ट्रॉफी के साथ साझा की तस्वीरें
वरुण से पहले भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या ने भी मोहसिन नकवी का मजाक उड़ाया था। भारतीय खिलाड़ियों ने हालांकि जीत का जश्न फीका नहीं पड़ने दिया और सोशल मीडिया पर एआई ट्रॉफी के साथ तस्वीरें पोस्ट की। सूर्यकुमार, हार्दिक और गिल ने एआई ट्रॉफी के साथ तस्वीर पोस्ट की। सूर्यकुमार ने कैप्शन में लिखा, 'जब मैच खत्म हो जाता है तो अंत में चैंपियन को याद किया जाता है, न कि ट्रॉफी के साथ तस्वीर को।'
पाकिस्तान को हराकर भारत बना चैंपियन
भारतीय टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अपना विजय क्रम जारी रखा और एशिया कप 2025 का चैंपियन बनने में सफल रहा। भारतीय टीम ने क्रिकेट के मैदान पर पाकिस्तान को फिर परास्त कर दिया है और इस टीम का खिलाफ 8-0 का अपना अजेय अभियान जारी रखा है। भारत ने एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया। यह भारत की इस टीम के खिलाफ मौजूदा टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत थी।