फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस खिलाड़ी ने 25 की उम्र में महज तीन टेस्ट खेलकर लिया क्रिकेट से संन्यास

Thu, 27 Apr 2017 11:20 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
जफर अंसारी - फोटो : The Sun
विज्ञापन
25 साल के एक क्रिकेटर का रिटायर होने का फैसला किसी को भी हैरान कर सकता है। इंग्लैंड के हरफनमौला क्रिकेटर ज़फर अंसारी अब ने कहा कि वो क्रिकेट से दूर जा रहे हैं ताकि अपनी दूसरी ख्वाहिशों को पूरा कर सकें।
विज्ञापन


भारत के खिलाफ दो टेस्ट खेलने से पहले अक्टूबर में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। बाएं हाथ से फिरकी गेंदें फेंकने वाले ज़फर प्रथम श्रेणी क्रिकेट के 71 मैचों में 128 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने कहा, "सात सालों तक प्रोफ़ेशनल क्रिकेट खेलने के बाद मैंने अपने क्रिकेट करियर को ख़त्म करने का फैसला किया है। रिटायर होने की टाइमिंग से लोगों को हैरत हो सकती है लेकिन मैंने हमेशा ये कहा है कि क्रिकेट मेरी जिंदगी का केवल एक हिस्सा है और मेरी दूसरी ख्वाहिशें भी हैं जिन्हें मैं पूरा करना चाहता हूं।"

मेधावी छात्र रहे ज़फर ने केम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से राजनीतिशास्त्र, दर्शन और समाजशास्त्र की पढ़ाई की, और रॉयल हॉलोवे यूनिवर्सिटी से इतिहास में मास्टर्स की डिग्री ली। अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैचों में ज़फर ने आयरलैंड के ख़िलाफ़ 2015 में अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि अब वो वकालत में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें