फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: Ro-Ko के सीरीज का हिस्सा नहीं होने से निराश हैं वोक्स, दोनों के साथ प्रतिद्वंद्विता को याद किया

Sun, 08 Jun 2025 03:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

रोहित और कोहली के बिना भारत का यह पहला द्विपक्षीय दौरा है। इन दोनों दिग्गज बल्लेबाजों के लाल गेंद के प्रारूप से संन्यास लेने के कारण भारतीय क्रिकेट में एक खालीपन आ गया है।
विज्ञापन
गौतम गंभीर-रोहित शर्मा-विराट कोहली - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स रोहित शर्मा और विराट कोहली के इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं होने से निराश हैं। वोक्स का कहना है कि यह शर्मिंदगी की बात है कि भारतीय टीम के ये दो दिग्गज बल्लेबाज इस सीरीज में नहीं खेलेंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज से पहले ही रोहित और कोहली ने टेस्ट से संन्यास ले लिया था। 
विज्ञापन

रोहित-कोहली की अनुपस्थिति में पहला दौरा 
रोहित और कोहली के बिना भारत का यह पहला द्विपक्षीय दौरा है। इन दोनों दिग्गज बल्लेबाजों के लाल गेंद के प्रारूप से संन्यास लेने के कारण भारतीय क्रिकेट में एक खालीपन आ गया है। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने ही वाली है और इससे पहले वोक्स ने रोहित और कोहली के साथ अपनी प्रतिद्वंद्विता को याद किया है। उन्होंने कहा कि यह शर्मिंदगी की बात है कि इस सीरीज में रोहित-कोहली शामिल नहीं हैं। 

वोक्स को Ro-Ko की जगह भरने की उम्मीद 
वोक्स ने कहा, 'टेस्ट सीरीज में मजबूत प्रतिद्वंद्वी का सामना करना हमेशा अच्छा होता है, क्योंकि आपको पता है कि यह कड़ी टक्कर वाली होगी। पिछले कुछ सालों में हमने विराट और रोहित को अच्छी चुनौती दी है। खेल के लिए, यह शर्म की बात है कि वे इस सीरीज में नहीं होंगे।' वोक्स ने साथ ही कहा कि भारतीय क्रिकेट में इतनी मजबूती है कि वे रोहित और कोहली की कमी को पूरा कर सकते हैं। उन्होंने कहा, लेकिन भारतीय क्रिकेट में इतनी गहराई है, जो खिलाड़ी आएंगे, मुझे यकीन है कि वे बहुत उच्च स्तर के होंगे, जिन्होंने खुद को किसी न किसी तरह से साबित किया है।
विज्ञापन

रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल इस टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की कमान संभालेंगे। गिल का कप्तान के तौर पर यह पहला दौरा है। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे। गिल के पास आईपीएल में गुजरात टाइटंस की टीम की कप्तानी करने का अनुभव है। इस सीजन उन्होंने अपनी टीम को प्लेऑफ में पहुंचाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें