इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट के लिए अपनी टीम में बड़े बदलाव किए हैं। ईसीबी ने 10 सितंबर से शुरू होने वाले आखिरी टेस्ट के लिए 16 सदस्यीय टीम का एलान किया है। स्क्वॉड में जोस बटलर और जैक लीच को शामिल किया गया है। लीच मौजूदा सीरीज में एक भी मैच नहीं खेले थे। वहीं, बटलर दोबारा पिता बनने की वजह से चौथे टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं थे। ऐसे में मोईन अली को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। दरअसल, दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 10 सितंबर से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा। मौजूदा सीरीज में भारत 2-1 से आगे है। भारत ने ओवल में खेले गए चौथे टेस्ट में मेजबान इंग्लैंड को 157 रनों से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई। भारत ने ओवल के मैदान पर 50 साल बाद जीत दर्ज की। इससे पहले टीम इंडिया ने 1971 में जीत दर्ज की थी।
पांचवें टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम:
जो रूट (कप्तान), मोइन अली, जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, सैम करन, हसीब हमीद, डैन लॉरेंस, जैक लीच, डेविड मलान, क्रेग ओवरटन, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।