फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG W vs SL W: महिला टी20 विश्व कप की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही मैच में टूटे रिकॉर्ड; इंग्लैंड का दिखा दबदबा

Sat, 13 Jun 2026 09:55 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन

सार

महिला टी20 विश्व कप में मेजबान इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराकर विजयी शुरुआत की है। इंग्लैंड के लिए इस मैच में सलामी बल्लेबाज डैनी वॉट हॉग ने दमदार प्रदर्शन किया। इस मैच में कई रिकॉर्ड्स भी बने, आइए जानते हैं पहले मैच में क्या हुआ...
विज्ञापन
महिला टी20 विश्व कप - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला टी20 विश्व कप की धमाकेदार शुरुआत हुई है। पहले मैच में मेजबान इंग्लैंड ने श्रीलंका को एकतरफा अंदाज में हराया। इस मैच में पूरी तरह से इंग्लैंड का दबदबा देखने को मिला और डैनी वॉट हॉग ने पहले ही मैच में शतक भी लगाया। इंग्लैंड ने इस तरह टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की है, जबकि श्रीलंका को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में कई रिकॉर्ड्स टूटे, आइए जानते हैं इसके बारे में...
विज्ञापन

महिला टी20 विश्व कप का सबसे बड़ा स्कोर
  • पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर 219 रन बनाए, जो महिला टी20 विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी है। 
  • इंग्लैंड ने इस मुकाबले में श्रीलंका को 87 रनों से हराया। 
  • इससे पहले, महिला टी20 विश्व कप में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी इंग्लैंड के नाम था। 
  • टीम ने साल 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पांच विकेट खोकर 213 रन बनाए थे।  

मैच की बात करें तो इंग्लैंड को एमी जोन्स और डैनी वॉट ने धमाकेदार शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर सिर्फ 13.4 ओवर में 135 रन जोड़े। जोन्स ने 38 गेंदों में 53 रनों की दमदार पारी खेली, हालांकि जोन्स के आउट होने का ज्यादा फर्क वॉट पर नहीं पड़ा। उन्होंने दूसरे छोर से अपनी तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी। वॉट 62 गेंदों में 105 रन बनाकर नाबाद रहीं। 169 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए उन्होंने अपनी शतकीय पारी में 13 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, कप्तान नैट साइवर ब्रंट ने भी अंत के ओवरों में आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों में नाबाद 46 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके और एक छक्का निकला। 220 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम 132 रन बनाकर सिमट गई। टीम की तरफ से नीलाक्षी डी सिल्वा ने सर्वाधिक 39 रन बनाए, जबकि हर्षिता समरविक्रमा ने 29 रनों का योगदान दिया।

वॉट ने हासिल की उपलब्धियां
वॉट महिला टी20 विश्व कप में इंग्लैंड की ओर अब सर्वाधिक रन बनाने वाली तीसरी बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने सारा टेलर को पीछे छोड़ दिया है। टेलर के नाम टी20 विश्व कप में 541 रन बनाने का रिकॉर्ड था, जबकि वॉट अब 593 रन बना चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने महिला टी20 विश्व कप की चौथी और इंग्लैंड की तरफ से दूसरी सबसे बड़ी पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से इस मेगा इवेंट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड हीथर नाइट के नाम है, जिन्होंने 2020 में 108 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि ऑस्ट्रेलिया की पूर्व बल्लेबाज मेग लेनिंग (126 रन) ने टी20 विश्व कप में सबसे बड़ी पारी खेली है। वॉट महिला टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली संयुक्त रूप से दूसरी बल्लेबाज बन गई हैं। वह टी20 विश्व कप में अब तक तीन शतक लगा चुकी हैं। वहीं, महिला टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड यूएई की बल्लेबाज ईशा ओजा (पांच) के नाम है।
विज्ञापन

डेब्यू पर चमकीं फ्रेया केम्प
टी20 विश्व कप 2026 के पहले मुकाबले में दोनों टीमों की ओर से कुल 351 रन बने, जो टी20 विश्व कप में दोनों पारियों को मिलकर दूसरा सबसे बड़ा टोटल है। साल 2018 में महिला टी20 विश्व कप में भारत और इंग्लैंड के बीच हुए मुकाबले में दोनों टीमों ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे। इस मैच में कुल 354 रन बने थे। इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में फ्रेया केम्प ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 22 रन देकर चार विकेट चटकाए। वह टी20 विश्व कप के डेब्यू मुकाबले में चार विकेट लेने वाली महज तीसरी गेंदबाज बनीं। वहीं, सोफी एक्लेस्टोन और चार्ली डीन ने दो-दो अपने नाम किए। लॉरेन बेल और लिन्से स्मिथ ने एक-एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें