फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs ZIM: इंग्लैंड ने जिम्बाब्वे को एकमात्र टेस्ट में पारी और 45 रन से हराया, शोएब बशीर ने लिए नौ विकेट

Sat, 24 May 2025 09:04 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंग्लैंड के छह विकेट पर 565 रन के जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 265 और 255 रन पर आउट हो गई। इंग्लैंड को भारत के खिलाफ 20 जून से पांच टेस्ट की सीरीज खेलनी है।
विज्ञापन
शोएब बशीर - फोटो : @englandcricket-X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड ने जिम्बाब्वे को एकमात्र टेस्ट मुकाबले में पारी और 45 रन से हरा दिया। नॉटिंघम में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड के घातक गेंदबाज शोएब बशीर ने कुल नौ विकेट चटकाए। जिम्बाब्वे की पहली पारी में उन्होंने तीन बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद दूसरी पारी में छह विकेट हासिल किए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

इंग्लैंड के छह विकेट पर 565 रन के जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 265 और 255 रन पर आउट हो गई। इंग्लैंड को भारत के खिलाफ 20 जून से पांच टेस्ट की सीरीज खेलनी है। वैसे इस हार के बावजूद जिम्बाब्वे की टीम ने इंग्लैंड के आगे आसानी से घुटने नहीं टेके। 22 साल में पहली बार इंग्लैंड से टेस्ट खेल रही जिम्बाब्वे टीम को पहले ही दिन झटका लगा था जब उसके तेज गेंदबाज रिचर्ड एंगारावा नौ ओवर फेंकने के बाद कमर की चोट के कारण बाहर हो गए।इंग्लैंड ने पहले ही दिन तीन विकेट पर 498 रन बना लिए थे और दूसरे दिन पारी की घोषणा की। एंगारावा बल्लेबाजी के लिए नहीं आये जिससे इंग्लैंड को दोनों पारियों के मिलाकर 18 विकेट की लेने पड़े।

विज्ञापन

जिम्बाब्वे के लिए ब्रायन बेनेट ने शतक लगाया जबकि सीन विलियम्स 82 गेंद में 88 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सिकंदर रजा ने 68 गेंद में 60 रन बनाये। जिम्बॉब्वे ने आखिरी छह विकेट 109 रन के भीतर गंवा दिए। बशीर ने दूसरी पारी में 81 रन देकर छह विकेट लिए और मैच में 143 रन देकर नौ विकेट चटकाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें