फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के बाद क्रिकेट: रंगभेद के खिलाफ खिलाड़ी, मैच से पहले अंपायर भी घुटने पर बैठे

Wed, 08 Jul 2020 11:43 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज क्रिकेट - फोटो : west indies cricket twitter
विज्ञापन

कोरोना संकट के बीच 117 दिनों बाद एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हुई। इसी कड़ी में बुधवार को इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीम पहले टेस्ट मैच के लिए साउथैम्पटन में आमने-सामने उतरीं। हालांकि बारिश की वजह से मैच समय से शुरू नहीं हो पाया, वहीं टॉस में भी तीन घंटे की देरी हुई, जिसमें इंग्लैंड की तरफ से बेन स्टोक्स ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 

विज्ञापन


मैच शुरू होने से पहले इंग्लैंड के दोनों बल्लेबाज और अंपायर समेत वेस्टइंडीज के सभी खिलाड़ियों ने घुटने के बल बैठकर रंगभेद के खिलाफ आवाज बुलंद की और ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन को अपना समर्थन दिया। बता दें कि हाल ही में अमेरिका में एक अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस द्वारा हुई हत्या के बाद दुनियाभर में रंगभेद के खिलाफ विरोध शुरू हुआ। इसके बाद फुटबॉल और क्रिकेट के अलावा खेल जगत के सभी खिलाड़ियों ने ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ आंदोलन का समर्थन किया।
 


उधर गीले ऑउटफील्ड की वजह से मैच रुकने तक इंग्लैंड ने एक विकेट गंवाकर 3 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम की तरफ से रोरी बर्न्स (2) और जो डेनली (1) क्रीज पर बने हुए हैं। टीम ने मैच के दूसरे ओवर में ही अपना पहला विकेट गंवा दिया जब डॉम सिबली बगैर खाता खोले शेनन गेब्रियल की बॉल पर बोल्ड हो गए।
विज्ञापन


गौरतलब है दुनियाभर में फैली कोरोना महामारी की वजह से क्रिकेट समेत सभी खेल टूर्नामेंट रोक दिए गए थे। लेकिन 117 दिनों के बाद कई सारे बदलावों के बीच इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के साथ द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज का आगाज किया। इस दौरान कई तरह की सावधानियां बरती जा रही हैं और मैच भी खाली स्टेडियम में दर्शकों के बगैर खेला जा रहा है।
विज्ञापन

पहले दिन 82 मिनट का खेल हो सका

चार महीने से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली का इंतजार कर रहे क्रिकेट प्रेमियों को बुधवार को निराशा हाथ लगी, जब इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट के पहले दिन अधिकांश समय बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण खेल रूका रहा। कुल जमा 82 मिनट का खेल हो सका और महज सौ गेंदें फेंकी जा सकी।

पहले दिन इंग्लैंड ने 17.4 ओवर में एक विकेट पर 35 रन बनाए। रोरी बर्न्स 20 और जो डेनले 14 रन बनाकर खेल रहे थे।

मैच में देरी से खेल शुरू होने पर पहला व्यवधान तीसरे ओवर के बाद पड़ा जब इंग्लैंड ने एक रन पर ही पहला विकेट गंवा दिया था। डोम सिबले को शेनोन गैब्रियल ने दूसरे ही ओवर में पवेलियन भेज दिया था ।

इसके बाद पांचवें ओवर की पहली गेंद के बाद फिर बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। खेल बहाल होने के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने धीमी गति से पारी को आगे बढाया लेकिन 18वें ओवर की चार गेंदें डाले जाने के बाद फिर बारिश और खराब रोशनी के कारण खेल रोका गया। उस समय इंग्लैंड ने एक विकेट पर 35 रन बना लिए थे।

अंपायरों ने मुआयने के बाद पहले दिन का खेल समाप्त करने की घोषणा की।

इंग्लैंड ने लंबे समय से टीम के नियमित सदस्य रहे स्टुअर्ट ब्रॉड को बाहर रखा। वहीं वेस्टइंडीज टीम में रहकीम कॉर्नवाल को जगह नहीं मिली ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें