फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs SL: इंग्लैंड के गेंदबाज की ललचाई गेंद पर ऐसे आउट हुआ श्रीलंका का बल्लेबाज, देखें वीडियो

Sun, 04 Jul 2021 07:53 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्टल

सार

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच ब्रिस्टल में खेले ज रहे तीसरे एकदिवसीय मैच के दौरान श्रीलंका के बल्लेबाज पथुम निसानका अजीबोगरीब तरीक से आउट हुए। उनके आउट होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
इंग्लैंड vs श्रीलंका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीन एकदिवीस मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला ब्रिस्टल में खेल जा रहा है। मैच में इंग्लैंड की टीम ने श्रीलंका पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। इस मुकाबले में अभी तक श्रीलंका की टीम अभी तक बौनी साबित हुई। मेहमान टीम ने अपने शुरुआती 5 विकेट सिर्फ 63 रन पर गंवा दिए थे। इंग्लैंज के तेज गेंदबाजों के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाजों की एक न चली और वह एक के बाद एक आउट होते चले गए। इंग्लैंड के गेंदबाज क्रिस वोक्स, डेविड विली और टॉम करन की गेंदें के आगे श्रीलंका के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। इस मुकाबले में श्रीलंका के बल्लेबाज पथुम निसानका जिस तरह से आउट हुए वह काफी दिलचस्प रहा। उनके आउट होने के इस वीडियो को फैंस सोशल मीडिया खूब शेयर कर रहे हैं। 

विज्ञापन


दरअसल श्रीलंकाई पारी का 8वां ओवर इंग्लैंड के गेंदबाज डेविड विली फेंकने आए। सामने बल्लेबाज निसानका थे। इस दौरान विली ने एक ऐसी गेंद फेंकी जिसे बल्लेबाज यह नहीं समझ पाया कि गेंद आउट स्विंग होगी या फिर इन स्विंग। असमंजस की स्थित में पड़कर निसानका गलती कर बैठे और विकेटकीपर को कैच थमा दिया। इस दौरान बल्लेबाज गेंद पर स्ट्रोक लगाने का प्रयास करते हैं लेकिन गेंद बैट का सिरा लेकर विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो के दास्ताने में समां जाती है। मैच में श्रीलंका के बल्लेबाज निसानका 17 गेंदो पर केवल 6 रन बनाकर आउट हुए।

वहीं इस मैच की बात की जाए तो इंग्लैंड का प्रदर्शन बहुत शर्मनाक रहा। पूरी टीम 41.1 ओवर में 166 रनों पर ढेर हो गई। इंग्लैंड की तरफ से मारक गेंदबाजी करते हुए टॉम करन ने 4 विकेट लिए। उनके अलावा क्रिस वोक्स और डेविड विली को 2-2 विकेट मिले। श्रीलंका तीन वनडे मैचों की सीरीज में पहले से ही 2-0 से पीछे है। जिस तरह से उसने तीसरे मैच में प्रदर्शन किया उसे देखकर कहा जा सकता है कि उसकी हार तय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें