फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs SA Test: तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड नौ विकेट से जीता, दक्षिण अफ्रीकी को लगातार चौथी सीरीज में हराया

Mon, 12 Sep 2022 08:50 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड लगातार चौथी टेस्ट सीरीज जीतने में सफल रहा। वह पिछली बार 2012 में टेस्ट सीरीज हारा था। उसके बाद से दक्षिण अफ्रीका को उसने 2015, 2017 और 2019 में जीत हासिल की।
विज्ञापन
एलेक्स लीस और जैक क्रॉली - फोटो : ICC/Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है। उसने ओवल में खेले गए आखिरी मुकाबले को नौ विकेट से अपने नाम कर लिया। अफ्रीकी टीम लॉर्ड्स में पहला टेस्ट जीती थी। उसके बाद बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इंग्लिश टीम ने शानदार वापसी की और अगले दो टेस्ट मैच अपने नाम कर लिए। इंग्लैंड ने मैनचेस्टर में दूसरा टेस्ट पारी और 85 रन से जीता था।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड लगातार चौथी टेस्ट सीरीज जीतने में सफल रहा। वह पिछली बार 2012 में टेस्ट सीरीज हारा था। उसके बाद से दक्षिण अफ्रीका को उसने 2015, 2017 और 2019 में जीत हासिल की। मौजूदा सीरीज में जीत के हीरो कप्तान बेन स्टोक्स रहे। उन्हें मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने तीन टेस्ट की चार पारियों में 134 रन बनाए और 10 विकेट लिए।

ओवल में खेले गए आखिरी टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उसने दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 118 रन पर ऑलआउट कर दिया। उसके बाद पहली पारी में 158 रन बनाकर 40 रनों की बढ़त हासिल की। अफ्रीकी टीम ने दूसरी पारी में 169 रन बनाए। इस तरह इंग्लैंड को जीत के लिए 130 रनों का लक्ष्य हासिल हुआ। उसने एक विकेट के नुकसान पर यह लक्ष्य हासिल किया।
विज्ञापन


दूसरी पारी में इंग्लैंड के ओपनर एलेक्स लीस और जैक क्रॉली ने अफ्रीकी गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 108 रनों की साझेदारी कर इंग्लैंड की जीत सुनिश्चित कर दी। लीस 39 रन बनाकर कगिसो रबाडा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। उनके बाद क्रीज पर उतरे ओली पोप ने क्रॉली के साथ मिलकर मैच को समाप्त कर दिया। क्रॉली ने तेज बल्लेबाजी की। उन्होंने 57 गेंद पर 12 चौकों की मदद से नाबाद 69 रन की पारी खेली। पोप 11 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें