फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs SA: स्टुअर्ट ब्रॉड ने तोड़ा ग्लेन मैक्ग्रा का रिकॉर्ड, अब इस मामले में सिर्फ जेम्स एंडरसन से पीछे

Sun, 11 Sep 2022 09:46 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

ओवल में ब्रॉड ने मैच के चौथे दिन वह टेस्ट इतिहास के दूसरे सबसे सफल तेज गेंदबाज बन गए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
स्टुअर्ट ब्रॉड - फोटो : ICC/Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट के दौरान एक खास उपलब्धि हासिल की। ओवल में ब्रॉड ने मैच के चौथे दिन वह टेस्ट इतिहास के दूसरे सबसे सफल तेज गेंदबाज बन गए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा को पीछे छोड़ दिया। ब्रॉड ने अफ्रीकी टीम के कप्तान डीन एल्गर को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन


मैक्ग्रा ने 124 टेस्ट में 563 विकेट अपने नाम किए थे। 1993 में डेब्यू करने वाले मैक्ग्रा ने 2007 में संन्यास लिया था। ब्रॉड अब उनसे आगे निकल गए हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी टीम की दूसरी पारी के 22वें ओवर में डीन एल्गर को आउट किया। एल्गर 36 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हो गए। ब्रॉड से ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज उनके साथी जेम्स एंडरसन हैं। एंडरसन के नाम फिलहाल 666 विकेट हैं।

मैक्ग्रा को पीछे छोड़ने के बाद ब्रॉड ओवरऑल लिस्ट में पांचवें सबसे सफल गेंदबाज बन गए। टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन  के नाम है। उन्होंने 800 विकेट लिए थे। ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न ने 708 विकेट अपने नाम किए थे। उनका निधन इसी साल हुआ था। जेम्स एंडरसन के नाम 666 विकेट हैं। वहीं, भारत के दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने 619 विकेट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें