फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs SA: घरेलू मैदान पर 100 टेस्ट खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने जेम्स एंडरसन, दक्षिण अफ्रीका 151 रन पर सिमटा

Thu, 25 Aug 2022 11:05 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर

सार

एंडरसन ने 32 रन देकर तीन और स्टुअर्ट ब्रॉड ने 37 रन देकर तीन विकेट लेकर ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन दक्षिण अफ्रीका की पारी को 151 रन पर समेट दिया।
विज्ञापन
जेम्स एंडरसन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसल टेस्ट प्रारूप में अपने घरेलू मैदान में सौ मैच खेलने वाले पहले क्रिकेटर हो गए। अपने 19 साल के करियर में एंडरसन ने कुल 172 टेस्ट खेले हैं। भारत के सचिन तेंदुलकर ने 23 साल के करियर में 94 टेस्ट घरेलू धरती पर खेले। ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग ने 17 साल के करियर में 92 टेस्ट घरेलू मैदान में खेले। इंग्लैंड के ही स्टुअर्ट ब्रॉड 14 वर्ष में 91 घरेलू टेस्ट खेल चुके हैं।
विज्ञापन


एंडरसन ने 32 रन देकर तीन और स्टुअर्ट ब्रॉड ने 37 रन देकर तीन विकेट लेकर ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन दक्षिण अफ्रीका की पारी को 151 रन पर समेट दिया। तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रही दक्षिण अफ्रीकी टीम के कप्तान डीन एल्गर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने जल्द ही मेहमान टीम के शीर्ष क्रम को चलता कर दिया। 

एक रात पहले हुई बारिश के कारण हालात तेज गेंदबाजों के अनुकूल थे। लंच तक दक्षिण अफ्रीका ने 77 रन में पांच विकेट खो दिए थे। दूसरे सत्र में तीन विकेट और खो दिए। एक समय स्कोर आठ विकेट पर 108 रन का था। कगिसो रबाडा (36) और एनरिच नोर्त्जे (10) ने नौवें विकेट के लिए 35 रन की साझेदारी की थी।
विज्ञापन


पहले सत्र में पहली सफलता एंडरसन ने दिलाई थी, जब उन्होंने ओपनर सारेल इर्वी को विकेट के पीछे बेन फोक्स के हाथों लपकवा दिया था। ब्रॉड ने पगबाधा की दो अपील ठुकराए जाने के बाद एल्गर(12) को तीसरी स्लिप पर बेयरस्टो के हाथों कैच करा दिया। उसके बाद कीगन पीटरसन (21) को भी उसी अंदाज में पहली स्लिप में रूट के हाथों लपकवाया। मेहमान टीम ने 41 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें