फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENGvPAK: जीत के हीरो रहे बटलर ने कहा, इस पारी से पहले लगा था यह मेरा आखिरी टेस्ट होगा

Sun, 09 Aug 2020 02:47 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जोस बटलर - फोटो : social media
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में शानदार अर्धशतक लगाकर इंग्लैंड की जीत के सूत्रधार रहे विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने कहा कि इस मैच से पहले उन्हें लगा था कि यह उनका आखिरी टेस्ट हो सकता है। बटलर ने इस मैच से पहले 13 पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक लगाया था। तीन मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट में उन्होंने आक्रामक अंदाज में 75 रन बनाने के साथ क्रिस वोक्स (नाबाद 84) के साथ छठे विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी कर टीम की जीत सुनिश्चित की।

विज्ञापन


इस मैच में विकेट के पीछे भी उनका प्रदर्शन औसत रहा था जिसके बाद टीम में उनकी जगह को लेकर आलोचना हो रही थी। श्रृंखला में 1-0 की बढ़त लेने के बाद इंग्लैंड के विकेटकीपर ने कहा, ‘कई बार जब आप अकेले होते है तो आप इस बारे में सोचते है। निश्चित रूप से मेरे मन में ऐसी बातें आ रही थी कि अगर इस मैच में मैं रन बनाने में विफल रहा तो यह मेरा आखिरी टेस्ट मैच होगा।’

उन्होंने ‘स्काई स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘मुझे पता है कि मैंने अच्छी विकेटकीपिंग नहीं की, मैंने कुछ मौके गंवाए। इस स्तर पर आप ऐसा नहीं कर सकते। ऐसे में इस बात पर कोई फर्क नहीं पड़ता की आपने कितने रन बनाए। आपको अच्छा करना (विकेटकीपिंग) होगा, मुझे यह पता है।’ उन्होंने कहा कि टीम की जीत में योगदान देने की उन्हें खुशी है। उन्होंने कहा ‘ आपको मैदान से बाहर की चीजों को पीछे छोड़कर यहां मैच की स्थिति पर ध्यान देना होता है। मुझे इस बात की खुशी है कि मैं ऐसा कर सका।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें