शिवसेना नेता संजय राउत ने सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच सीबीआई से कराने पर नाम लिए बिना केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। संजय राउत ने कहा कि 'सुशांत सिंह राजपूत के मामले में कुछ लोग पर्दे के पीछे पटकथा लिख रहे हैं। वो सच छुपाना चाहते हैं, इसलिए दबावतंत्र बनाया जा रहा है। सीबीआई के कंधे पर बंदूक रख महाराष्ट्र सरकार को निशाना बनाने की ये साजिश है। ऐसे कितने भी चक्रवयूह आप बनाओ हम भेद कर बाहर आ जाएंगे।"
बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में केंद्र सरकार ने सीबीआई जांच की मंजूरी दे दी है। लेकिन इस पूरे मामले को लेकर राजनीति और आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। बुधवार को शिवसेना नेता संजय राउत ने आरोप लगाया था कि सुशांत की मौत मामले से महाराष्ट्र के मंत्री और युवा नेता आदित्य ठाकरे के तार जोड़ने की साजिश की जा रही है।