फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs NZ: बर्मिंघम टेस्ट में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड पर कसा शिकंजा, कीवियों के आगे अंग्रेजों की हार तय

Sun, 13 Jun 2021 08:42 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

सार

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच बर्मिंघम में खेले जा रहे टेस्ट मैच में मेहमान टीम ने अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम कीवी गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करते नजर आई। इस मैच में अब इंग्लैंड की हार तय है। 
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : ICC@twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच बर्मिंघम में खेले जा रहे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की दूसरी पारी लड़खड़ा गई। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी इनिंग्स में 9 विकेट पर 122 रन बनाए। इंग्लिश टीम के पास महज 37 रनों की बढ़त है और उसका सिर्फ एक विकेट आउट होना बाकी है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड की पहली पारी 303 रनों के जवाब में 388 रन बाए थे। 

विज्ञापन


इंग्लैंड की पहली पारी के आधार पर न्यूजीलैंड को 85 रनों की बढ़त मिली। इंग्लैंड की टीम जब दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी तो उससे बहुत उम्मीदें थीं। लेकिन न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों के आगे उनकी एक न चली। पहली पारी में 81 रन बनाने वाले रोरे बर्न्स दूसरी इनिंग्स में खाता तक नहीं खो पाए। 

वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज डॉम सिबले भी 8 रन बनाकर सस्ते में आउट हुए। इसके बाद इंग्लैंड का मिडिल ऑर्डर भी ताश के पत्तों की तरह ढह गया। इंग्लिश बल्लेबाजों के पास कीवियों की तेज गेदबाजी का कोई जवाब नहीं था। 
विज्ञापन


इंग्लैंड मध्यक्रम के स्कोरकार्ड पर नजर डाली जाए तो जैक क्राउले 17, जो रूट 11, ओली पोप 23, डॉम लारेंस 0, जेम्स बार्सी 8, स्टुअर्ट ब्रॉड 1, और मार्क वुड ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए। न्यूजीलैंड की तरफ से मारक गेंदबाजी करते हुए नील वैगनर और मैट हेनरी ने 3-3 विकेट लिए। उनके अलावा एजाज पटेल को 2 और ट्रेंट बोल्ट को 1 विकेट मिला। 

ये कीवी गेंदबाजों का पराक्रम ही था जिन्होंने इंग्लैंड के 9 विकेट सिर्फ 122 रनों पर गिरा दिए। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ओली स्टोन 15 और जेम्स एंडरसन बगैर खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें