फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs NZ: न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 में इंग्लैंड को छह विकेट से हराया, चार मैच की सीरीज 2-2 से बराबर की

Thu, 07 Sep 2023 12:21 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम

सार

न्यूजीलैंड के लिए सर्वाधिक रन टिम सीफर्ट ने बनाए। उन्होंने 32 गेंद में 48 रन की पारी खेली। वहीं, ग्लेन फिलिप्स ने 25 गेंद में 42 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैन ऑफ द मैच मिचेल सेंटनर (3/30) की शानदार स्पिन गेंदबाजी की मदद से न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को चौथे टी-20 में छह विकेट से हराकर चार मैचों की टी-20 शृंखला 2-2 से बराबर कर दी। मैन ऑफ द सीरीज जॉनी बेयरस्टो (73 रन, 41 गेंद) के तेजतर्रार अर्धशतक के दम पर इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 175 रन बनाए। एक समय इंग्लैंड का स्कोर 11वें ओवर में एक विकेट पर 105 रन था, लेकिन इसके बाद विकेट गिरते रहे जिससे टीम 200 का स्कोर पार नहीं कर पाई।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 17.2 ओवर में 16 गेंद शेष रहते चार विकेट पर 179 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड के लिए सर्वाधिक रन टिम सीफर्ट ने बनाए। उन्होंने 32 गेंद में 48 रन की पारी खेली। वहीं, ग्लेन फिलिप्स ने 25 गेंद में 42 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें