शतकीय साझेदारी के दौरान जेसन रॉय और फिलिप साल्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
11 महीने बाद वनडे सीरीज खेल रही इंग्लैंड की टीम ने नीदरलैंड से शुरुआती दोनों मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है। इंग्लैंड की टीम ने लगातार तीसरी वनडे सीरीज में जीत हासिल की है। तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 232 रन के बड़े अंतर से जीतने के बाद इंग्लैंड ने दूसरा मैच छह विकेट से अपने नाम किया और सीरीज भी जीत ली। तीसरा वनडे मैच 22 जून को खेला जाएगा। इंग्लैंड ने नीदरलैंड से पहले पाकिस्तान और श्रीलंका को मात दी थी।
इस मैच में नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 235 रन का स्कोर बनाया। बारिश की वजह से मैच 41 ओवर का कर दिया गया था। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 36.1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 239 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।