फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs BAN Playing 11: जीत की राह पर लौटने को बेताब इंग्लैंड, बांग्लादेश से होगा मैच; जानें संभावित प्लेइंग-11

Tue, 10 Oct 2023 12:11 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला

सार

England vs Bangladesh World Cup 2023 Playing 11 Prediction: बांग्लादेश की टीम जीत के साथ आगाज से आत्मविश्वास से लबरेज है। 36 वर्ष के हरफनमौला शाकिब अल हसन किसी भी टीम के लिए बड़ी चुनौती है। उनके अलावा बल्लेबाज लिटन दास, मेहदी हसन मिराज और नजमुल हसन शान्तो ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
जोस बटलर और शाकिब अल हसन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहले मैच में न्यूजीलैंड से मिली नौ विकेट से हार के बाद गत चैंपियन इंग्लैंड की टीम बांग्लादेश के खिलाफ मंगलवार (10 अक्तूबर) को धर्मशाला होने वाले विश्वकप के मैच में मजबूती से वापसी करने की कोशिश करेगा। न्यूजीलैंड से मिली हार जोस बटलर की टीम के लिए खतरे की घंटी थी। इंग्लैंड के अधिकांश क्रिकेटर आईपीएल खेलते हैं लिहाजा उन्हें भारतीय पिचों और स्पिनरों से मिलने वाली चुनौती का अहसास था। 
विज्ञापन


अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर 282 रन का स्कोर बनाकर जीतना मुश्किल था। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे और रचिन रविंद्र ने जिस तरह शतक जमाकर सिर्फ 37 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया, उसने टीम प्रबंधन के सामने कई परेशानियां खड़ी कर दी होंगी। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ट्रेंट बोल्ट और मैट हेनरी ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने नहीं दिया जबकि क्रिस वोक्स, मार्क वुड और सैम कुरेन मिलकर कॉन्वे और रवींद्र को 272 रन की साझेदारी करने से नहीं रोक पाए। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट, सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और कप्तान बटलर ने खुद उपयोगी पारियां खेलीं लेकिन कोई पारी का सूत्रधार नहीं बन सका। 

पिच की हुई आलोचना
बांग्लादेश इंग्लैंड की कमजोरियों का पूरा फायदा उठाना चाहेगा। एचपीसीए स्टेडियम की पिच की हालांकि अफगानिस्तान के कोच जोनाथन ट्रॉट ने आलोचना की है। बांग्लादेश ने यहां पहले मैच में उसे छह विकेट से हराया था। ट्रॉट ने कहा था कि उनके गेंदबाज खुशकिस्मत थे कि यहां गिरकर चोटिल नहीं हुए।
विज्ञापन


बांग्लादेश का दारोमदार कप्तान शाकिब और मेहदी पर
बांग्लादेश की टीम जीत के साथ आगाज से आत्मविश्वास से लबरेज है। 36 वर्ष के हरफनमौला शाकिब अल हसन किसी भी टीम के लिए बड़ी चुनौती है। उनके अलावा बल्लेबाज लिटन दास, मेहदी हसन मिराज और नजमुल हसन शान्तो ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। मिराज और नजमुल ने शानदार पारियां खेली थी। टीम ने 156 रन के स्कोर को 15 ओवर शेष रहते जीत लिया। इंग्लैंड जीत की दावेदार है लेकिन बांग्लादेश जानती है कि कैसे मैच पर पकड़ रखी जा सकती है। गत विजेता टीम इंग्लैंड को पता है कि लगातार दूसरी हार वहन करना बेहद मुश्किलें खड़ी कर देगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
इंग्लैंड:
जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, हैरी ब्रूक, मोइन अली, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, क्रिस वोक्स, आदिल रशीद, मार्क वुड।

बांग्लादेश: तंजीद हसन तमीम, लिटन दास, मेहदी हसन मिराज, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हृदोय, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह/नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें