फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SLvENG: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में कुरेन और बटलर ने इंग्लैंड को संभाला

Wed, 14 Nov 2018 10:00 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंका के स्पिनरों ने बुधवार को यहां दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन इंग्लैंड के चोटी के बल्लेबाजों को सस्ते में पवेलियन भेजा जिसके बाद जोस बटलर और सैम करन ने अपनी टीम को संभाला। 

विज्ञापन


बटलर के 63 रन और करन के 64 रन की अर्धशतकीय पारियों से इंग्लैंड ने चार विकेट पर 89 रन के स्कोर से उबरकर पहली पारी में 285 रन बनाए। 

इंग्लैंड के स्पिनर जैक लीच ने इसके बाद सलामी बल्लेबाज कौशल सिल्वा (12) को आउट करके श्रीलंका को शुरू में ही झटका दिया। श्रीलंका ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 26 रन बनाए हैं। स्टंप उखड़ने के समय दिमुथ करूणारत्ने 19 और रात्रि प्रहरी मालिंदा पुष्पकुमार एक रन पर खेल रहे थे। 

इससे पहले दिलरूवान परेरा (61 रन देकर चार), पुष्पकुमार (89 रन देकर तीन) और अकिला धनंजय (80 रन देकर दो विकेट) ने इंग्लैंड को संकट में डाला। बटलर ने इसके बाद कुछ अच्छे शॉट लगाए और आदिल राशिद (31) के साथ 45 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। 
विज्ञापन


कीटोन जेनिंग्स (एक) पांचवें ओवर में पवेलियन लौट गये। इंग्लैंड ने बेन स्टोक्स को तीसरे नंबर पर उतारा लेकिन वह केवल 19 रन ही बना पाये जबकि कप्तान जो रूट भी 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स (45) के आउट होने से स्कोर चार विकेट पर 89 रन हो गया। 

मोईन अली (दस) फिर से नाकाम रहे जबकि पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले बेन फॉक्स 19 रन ही बना पाये। बटलर और कुरेन ने ऐसे में अर्धशतक जमाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें