शास्त्री कहते हैं कि, 'विराट को बल्लेबाजी करना बहुत पसंद है। उन्हें कड़ी मेहनत करना पसंद है। खेल के प्रति उनकी लगन असाधारण है और मैंने इस तरह का कोई और खिलाड़ी नहीं देखा है। तैयारी, स्थितियों को ध्यान में रखने के लिहाज से मैं सचिन तेंदुलकर को उस श्रेणी में रखूंगा, वह जिस तरह से योजना बनाते हैं, स्थिति को समझते हैं। यह किसी भी इंसान में सबसे अच्छे गुण हैं।’