जब कोहली अनुष्का के लिए ये शब्द बोल रहे थे तब अनुष्का भी स्टैंड में बैठी थीं। कोहली ने अनुष्का की तारीफ में कसीदे जड़ते हुए कहा, 'उन्होंने मेरे लिए अतीत में बहुत कुछ किया है, वह इसकी असल हकदार हैं। वे लगातार मुझे बेहतर करने को कहती रहीं। वह अकेली थीं, जिन्होंने मुझे मैदान में सकारात्मक रखा।'