फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़े मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को हराया

Sun, 18 Aug 2013 05:09 PM IST
सिंगापुर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मीडियम पेसर संदीप वारियर के तीन विकेट और ओपनर उन्मुक्त चंद की धैर्यपूर्ण अर्धशतक की बदौलत भारत अंडर-23 टीम ने एसीसी इमर्जिंग टीम कप क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप ‘ए’ में पाकिस्तान को तीन विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन


192 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्मुक्त ने 61 और लोकेश राहुल ने 46 रन की पारी खेल भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 84 रन जोड़े।

हालांकि इसके बाद मध्यक्रम लड़खड़ा गई लेकिन फिर भी 13 गेंद शेष रहते भारत लक्ष्य तक पहुंच गया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी 23 रन का योगदान किया।

पाकिस्तान की ओर से उस्मान सलाउद्दीन ने सर्वाधिक 61 और उमर वाहीद ने 46 रन बनाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी कर पाकिस्तान को सस्ते में सिमटने से बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत अब अपने अगले मुकाबले में 20 अगस्त को नेपाल से और 22 अगस्त को अफगानिस्तान से भिड़ेगा। फाइनल मुकाबला 25 अगस्त को खेला जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें