फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हसीन क्रिकेटर के ट्वीट से भारतीय फैंस हुए 'क्लीन बोल्ड', हिंदी में दिया दिल को छू लेने वाला मैसेज

Wed, 04 Apr 2018 10:33 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Ellyse Perry
विज्ञापन

भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने टी-20 ट्राई सीरीज पर कब्जा कर लिया है। भारत की मेजबानी में खेली गई इस सीरीज में इंग्लैंड ने भी हिस्सा लिया था। इस सीरीज में कंगारू क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर खिलाड़ी एलिस पैरी ने शानदार प्रदर्शन कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। 27 साल की एलिस हालिया दौरे पर अपने प्रदर्शन से काफी खुश हैं।

विज्ञापन

Ellyse Perry
भारत में आने के बाद एलिस ने अपनी खुशी ट्विटर पर फैंस के साथ साझा की। एक ट्वीट में एलिस ने लिखा, 'शानदार दौरा और ट्राई सीरीज। जीत के साथ बेहतरीन समापन। तीनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई। मैदान के बाहर भी बहुत मजा आया। भारत में खेलना हमेशा से अच्छा अनुभव रहा।' इसके बाद हिंदी में उन्होंने लिखा, 'धन्यवाद भारत, फिर मिलेंगे, अलविदा।'

Ellyse Perry
इस सीरीज में खेले कुल पांच मैंचों में से एलिस को तीन में ही बल्लेबाजी करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने 135 के स्ट्राइक रेट के साथ 50 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में तो उनका प्रदर्शन और भी शानदार रहा। पांच मैंचों में 18 ओवर फेंकने के बाद उन्होंने चार महत्वपूर्ण विकेट भी चटकाए।

Ellyse Perry
बता दें कि 16 साल की उम्र में नेशनल फुटबॉल टीम में जगह बनाने वाली एलिस दो स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली इकलौती ऑस्ट्रेलियन महिला खिलाड़ी हैं। एशेज सीरीज में दोहरा शतक जड़ने वाली एलिस दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटरों में शुमार हैं। उनकी लाजवाब फिटनेस का हर कोई दीवाना है।
विज्ञापन

Ellyse Perry
इंटरनेशनल क्रिकेट में एलिस पैरी के नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं। टी-20 क्रिकेट में वह सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 94 मैचों में 5.39 की इकॉनमी के साथ 90 शिकार किए हैं। इस लिस्ट में पहले स्थान पर वेस्टइंडीज की अनीसा मोहम्मद हैं। इन्होंने अब तक 94 बल्लेबाजों को पैवेलियन का रास्ता दिखाया है।
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें