फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलिस पेरी ने रचा इतिहास, जो काम सचिन-विराट नहीं कर पाए किया टी-20 में ऐसा कारनामा

Mon, 29 Jul 2019 07:29 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
एलिस पेरी - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलियाई महिला ऑलराउंडर एलिस पेरी ने रविवार को विश्व क्रिकेट का नया इतिहास रच दिया। पेरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हजार रन बनाने और 100 विकेट लेने वाली दुनिया की एकमात्र खिलाड़ी बन गई। पेरी के ऑलराउंड खेल के बूते ही ऑस्ट्रेलिया दूसरे टी-20 में इंग्लैंड के खिलाफ सात विकेट से जीत दर्ज करने में कामयाब हो पाई। 
विज्ञापन

2 of 6
एलिस पेरी - फोटो : सोशल मीडिया
पेरी ने पिछले साल नवंबर में विश्व टी-20 फाइनल में इंग्लैंड की नैट स्किवर को आउट करके 100वां विकेट हासिल किया था जबकि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को नाबाद 47 रन की पारी के दौरान वे इंटरनेशनल क्रिकेट के इस फॉरमेट में 1000 रन पूरे करने में सफल रहीं।
विज्ञापन

3 of 6
शकिब अल हसन - फोटो : सोशल मीडिया
पेरी के सबसे नजदीक पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी हैं। 'बूम-बूम' के नाम से मशहूर इस खिलाड़ी के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1498 रन और 98 विकेट हैं। हालांकि अफरीदी क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में बांग्लादेशी खिलाड़ी शकिब-अल-हसन (1471 और 88 विकेट) पेरी का रिकॉर्ड तोड़ने के सबसे नजदीक है।

4 of 6
एलिस पेरी - फोटो : सोशल मीडिया
28 वर्षीय पेरी ने अभी तक 104 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, इसमें उन्होंने 1005 रन बनाए हैं और कुल 103 विकेट लिए हैं। वनडे इंटरनेशनल में पेरी का रिकॉर्ड शानदार है। वहीं टी-20 इंटरनैशनल में उन्होंने 60 पारियों में सिर्फ तीन ही हाफ सेंचुरी लगाई हैं।
विज्ञापन

5 of 6
रोहित शर्मा-विराट कोहली - फोटो : social Media
पुरुष क्रिकेट में टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो भारत के रोहित शर्मा इस लिस्ट में चोटी पर हैं। रोहित ने 94 मैचों में 2331 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल 2272 और विराट कोहली 2263 का नंबर इसके बाद आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एलिस पेरी - फोटो : सोशल मीडिया
इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने तीन मैच की टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। तीसरा और अंतिम मैच बुधवार को ब्रिस्टल में खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें