फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शेन वॉर्न की कार्बन कॉपी है 6 साल का यह लेग स्पिनर, सोशल मीडिया पर मचा रहा धमाल

Tue, 27 Mar 2018 11:39 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
eli mikal khan
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न को कॉपी करके कई खिलाड़ियों ने अपना करियर चमकाया है। पाकिस्तान का एक छह साल का खिलाड़ी भी अब इसी राह पर निकल पड़ा है। पाकिस्तान के क्ववेटा में रहने वाले एली मिकाल को शेन वॉर्न की कार्बन कॉपी कहा जाता है। इस नन्हें गेंदबाज का बॉलिंग स्टाइल देखकर खुद शेन वॉर्न भी हैरान हैं।

विज्ञापन


दरअसल मिकाल की गेंदबाजी का एक नमूना ट्विटर पर वीडियो के रूप में शेयर किया गया है। वायरल हुए एक वीडियो में एली सीमेंट की पिच पर बकायदा उसी तरह की गेंदें डालते दिखाई दे रहा है, जैसी शेन वॉर्न डालते थे। उनके हाथ, कलाई की मूमेंट से लेकर उनका गेंदबाजी एक्शन हू-ब-हू पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जैसा है।

विज्ञापन

शेन वॉर्न
इस वीडियो को देखने के बाद शेन वॉर्न ने कॉमेंट किया, 'बेहद शानदार। इस नन्हें क्रिकेटर ने मुझे काफी प्रभावित किया है। जिस तरह उनके हाथ से गेंद निकल रही है, उससे देखकर पता चलता है कि भविष्य में यह कितना आगे जाने वाले हैं। इसी तरह लगातार प्रयास करते रहिए।' 
 
बता दें कि मिकाल की ख्वाहिश है कि वह वॉर्न की तरह का लेग स्पिनर बनकर हरी जर्सी में पाकिस्तान क्रिकेटर टीम का इंटरनेशनल लेवल पर प्रतिनिधित्म करें। उनके पिता अब्दुल्ला खान का कहना है कि एली को आगे बढ़ाने के लिए वह कभी पीछे नहीं हटेंगे। उसके पास एक अनोखा टैलेंट है, जिसे आगे ले जाने के लिए मैं पूरी कोशिश करूंगा। उनके पिता ही उनके कोच हैं।

देखें वीडियो:
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें