फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का असर: पर्थ में नहीं होगा एशेज सीरीज का पांचवां टेस्ट, होबार्ट को मिल सकती है मेजबानी

Tue, 07 Dec 2021 12:08 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन

सार

इंग्लैंड के खिलाफ आगामी एशेज सीरीज का पांचवां टेस्ट पर्थ में नहीं खेला जाएगा। पर्थ की बजाय होबार्ट को इस मैच की मेजबानी मिल सकती है। 
 
विज्ञापन
नाथन लियोन, टिम पेन और पैट कमिंस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को पुष्टि की कि इंग्लैंड के खिलाफ आगामी एशेज सीरीज का पांचवां टेस्ट पर्थ में नहीं खेला जाएगा। सीए ने कहा कि जैव-सुरक्षा आवश्यकता को पूरा करने में होने वाली परेशानी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। पश्चिम ऑस्ट्रेलिया (डब्ल्यूए) राज्य में नियमों के मुताबिक वहां पहुंचने के बाद खिलाड़ियों के लिए एकांतवास जरूरी है। 
विज्ञापन


इस मैच के लिए वैकल्पिक स्थल का चयन अभी नहीं हुआ है लेकिन इसके लिए तस्मानिया का होबार्ट सबसे आगे चल रहे हैं। क्वींसलैंड, विक्टोरिया और न्यू साउथ वेल्स राज्यों के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र ने भी मैच की मेजबानी में रुचि दिखाई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें