फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पाक टीम में कम पढ़े-लिखे हैं क्रिकेटर, इसलिए गिर रहा प्रदर्शन'

Sat, 21 May 2016 02:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट टीम में पढ़े-लिखे खिलाड़ियों की संख्या बेहद कम है और इसी कारण टीम का प्रदर्शन लगातार खराब होता जा रहा है। पाक टीम के मुखिया टीम के गिरते प्रदर्शन से खासे चिंतित हैं और इसे दूर करने की कोशिश में लगे हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन शहरयार खान ने कहा है कि हाल के खराब प्रदर्शन के पीछे राष्ट्रीय टीम में पढ़े-लिखे खिलाड़ियों की कमी भी एक कारण है।
 
क्वेटा में मीडिया से बात करते हुए शहरयार ने कहा कि आज की तारीख में पाक टीम में सिर्फ मिस्बाह-उल-हक ही सही तरीके से स्नातक है। उन्होंने कहा, "मिस्बाह को छोड़कर टीम में इस समय कोई और स्नातक खिलाड़ी नहीं है और पढ़े-लिखे खिलाड़ियों की कमी टीम के प्रदर्शन में हाल में आई गिरावट के अहम कारण हैं।"
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "भविष्य में हम इस बात की कोशिश करेंगे कि टीम में पढ़े-लिखे खिलाड़ियों को शामिल किया जाए और प्रदर्शन में भी निखार आए।" पीसीबी प्रमुख ने यह स्वीकार भी किया कि बोर्ड अब अपने अनुशासनात्मक मामले में कोई ढिलाई नहीं बरतेगा।

उन्होंने कहा, "अहमद शहजाद और उमर अकमल को अनुशासनहीनता के मामले में टीम में शामिल नहीं किया गया है। और हम भविष्य में यह सभी को बताना चाहते हैं कि हम अनुशासन और फिटनेस के मामले में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं करेंगे।" खान ने कहा कि यही कारण है कि हमने नई फिटनेस टेस्ट की व्यवस्था की है और फिर टीम के इंग्लैंड रवाना होने से पहले काकुल में मिलिट्री ट्रेनर्स के साथ एक बुट कैंप लगाएंगे।

साथ ही पीसीबी प्रमुख ने माना कि पाकिस्तान को अंडर-19 क्रिकेट पर ज्यादा ध्यान देना होगा और बांग्लादेश में वर्ल्ड युथ कप के लिए चयन को काफी वरीयता दी गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें