फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के लिए लकी रहा है ईडन गार्डंस

Tue, 01 Jan 2013 05:57 PM IST
कोलकाता/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान तीन जनवरी को दूसरे वनडे में जिस ऐतिहासिक ईडन गार्डंस मैदान पर भिड़ेंगे वह मेहमान टीम के लिए काफी लकी रहा है। ईडन गार्डंस पर पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ अब तक शत प्रतिशत मैच जीते हैं।
विज्ञापन

पाकिस्तान आखिरी बार ईडन गार्डंस में साल 2004 में उतरा था और तब उसने बीसीसीआई प्लेटिनम जुबली मैच में इंजमाम उल हक के नेतृत्व में भारत को छह विकेट से परास्त किया था। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ इस मैदान में अपने तीनों मैच जीते हैं।

ईडन गार्डंस पहुंचने वाले दर्शकों को इस बार मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की कमी के अलावा और भी कई दिग्गज खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी खलेगी। आठ साल पहले जान राइट भारतीय क्रिकेट टीम के कोच हुआ करते थे। यह वह दौर था जब टी20 और महेंद्र सिंह धोनी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आगमन नहीं हुआ था।
विज्ञापन


भारत ईडन गार्डंस में बेशक पाकिस्तान के खिलाफ कोई मैच नहीं जीत पाया हो लेकिन उसका शेष प्रदर्शन अच्छा रहा है। भारत ने यहां खेले गए 18 मैचों में से 10 में जीत हासिल की है। उसे जिन सात मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा है उनमें श्रीलंका से साल 1996 के विश्वकप के सेमीपाइनल में मिली हार दिल तोड़ने वाली थी।

1987 में पहली भिड़त
पाकिस्तान ने इस मैदान पर पहला मैच 18 फरवरी 1987 को खेला था जब उसने भारत को दो विकेट से शिकस्त दी थी। भारत ने इस मैच में 40 ओवरों में कृष्णामाचारी श्रीकांत (123) के शतक से छह विकेट खोकर 238 रन बनाए थे जबकि पाकिस्तान ने 39.3 ओवरों में आठ विकेट खोकर 241 रन बनाए और मैच जीत लिया। सलीम मलिक ने 36 गेंदों में मैच विजयी नाबाद 72 रन ठोके थे।

1989 में दूसरी भिड़त
इस मैदान में दोनों मुल्कों का फिर सामना 28 अक्टूबर 1989 को हुआ जिसे पाकिस्तान ने 77 रनों से जीत लिया था। पाकिस्तान ने इस मैच में 50 ओवरों में साता विकेट खोकर 279 रन बनाए थे जबकि भारतीय टीम 42.3 ओवरों में 202 रन पर ढेर हो गई।

2004 में तीसरी भिड़त
भारत और पाकिस्तान की अंतिम भिंडत यहां आठ वर्ष पहले 2004 में हुई थी। भारत ने उस मैच में 50 ओवरों में छह विकेट खोकर 292 रन बनाए थे जबकि पाकिस्तान ने 44 ओवरों में चार विकेट पर 293 रन बनाकर मैच जीत लिया। पाकिस्तान के लिए सलमान बट्ट ने मैच विजयी नाबाद 100 रन ठोके थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें