फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL Betting Racket: अनिल जयसिंघानी के कई ठिकानों पर छापेमारी, आईपीएल में सट्टेबाजी से जुड़े मामले में कार्रवाई

Tue, 09 May 2023 07:32 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

2015 में आईपीएल मैचों में कथित सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामला गुजरात के एक रैकेट से जुड़ा है। ईडी ने वडोदरा में एक फार्महाउस से एक रैकेट के भंडाफोड़ और बाद में कुछ सटोरियों की गिरफ्तारी भी की है।
विज्ञापन
अनिल जयसिंघानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2015 में सट्टेबाजी रैकेट और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में संदिग्ध बुकी अनिल जयसिंघानी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी जारी है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ईडी ठाणे जिले के उल्हासनगर और मुंबई में कुछ परिसरों में अनिल के ठिकानों की तलाशी ले रही है। जयसिंघानी और उनकी बेटी अनिक्षा को मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस को रिश्वत देने और ब्लैकमेल करने की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद ईडी ने उन्हें अप्रैल में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


2015 में आईपीएल मैचों में कथित सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामला गुजरात के एक रैकेट से जुड़ा है। ईडी ने वडोदरा में एक फार्महाउस से एक रैकेट के भंडाफोड़ और बाद में कुछ सटोरियों की गिरफ्तारी भी की है। इसी मामले में दिल्ली से दो संदिग्ध सटोरियों सहित 16 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

जयसिंघानी और उनकी बेटी पर एक साजिश रचने का आरोप है, जिसके तहत अनीक्षा ने अमृता फडणवीस के साथ दोस्ती की और फिर उनसे कहा कि उसके पिता (अनिल) के खिलाफ कई आपराधिक मामले लंबित हैं। अमृता के पति एक लोक सेवक हैं, ऐसे में वह अनिल पर चल रहे मामलों से उन्हें बचाएं। इसके लिए अमृता को एक करोड़ की रिश्वत देने की कोशिश भी की गई।  
विज्ञापन


दक्षिण मुंबई के मालाबार हिल पुलिस स्टेशन में 20 फरवरी को अनिल जयसिंघानी और अनीक्षा के खिलाफ कथित रूप से कुछ ऑडियो और वीडियो क्लिप सार्वजनिक करने की धमकी देने के लिए एक प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसमें कथित तौर पर अमृता फडणवीस को अनिक्षा का पक्ष लेते हुए दिखाया गया है। अनीक्षा को 17 मार्च को गिरफ्तार किया गया और अदालत ने 27 मार्च को इस मामले में उन्हें जमानत दे दी थी। अनिल जयसिंघानी को बाद में मुंबई पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें