इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स के झगड़े का वीडियो वायरल होने के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने शुक्रवार को उन्हें निलंबित कर दिया है। इस घटना में स्टोक्स के साथ रहे एलेक्स हेल्स को भी निलंबित कर दिया गया है। ईसीबी के कहा कि दोनों खिलाड़ी पूर्ण वेतन पर रहेंगे और अनुशासनात्मक आयोग के फैसले के बाद ही कुछ निर्णय लिया जाएगा। हालांकि अब इन दोनों के एशेज में खेलने पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
ईसीबी ने कहा, 'इस दौरान दोनों खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए चयन नहीं होगा। इस वीडियो में स्टोक्स दो लोगों के साथ हाथापाई करते हुए नजर आ रहें हैं। जिसमें से एक के हाथ में बोतल है। हाथापाई में स्टोक्स के हाथ में चोट लगने के बावजूद भी उन्हें एशेज के लिए जो रूट के नेतृत्व में चुनी गई 16 सदस्यीय टीम का उप कप्तान बनाया गया था।'
पढ़ेंः- इंग्लैंड की एशेज टीम घोषित, फोक्स और ओवरटन नया चेहरा
हालांकि इससे पहले ईसीबी ने कहा था कि इस मामले की जांच पुलिस कर रही है, जो सभी मौजूद सबूतों की पड़ताल करेगी और हमें उस प्रक्रिया का सम्मान करना होगा। बता दें कि गिरफ्तार होने के बाद उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा सीरीज के चौथे मैच से बाहर रहना पड़ा था। हालांकि शाम में उन्हें बिना किसी आरोप के रिहा कर दिया गया था।
बता दें कि 26 वर्षीय ऑलराउंडर बेन स्टोक्स इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को ब्रिस्टल पुलिस ने मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले चौथे वनडे की टीम से भी बाहर कर दिया गया। बहरहाल, मामले में अभी जांच चल रही है।