फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के इस खिलाड़ी पर गिरी गाज, PCB ने लगाया तीन मैच पर प्रतिबंध सहित 10 लाख का जुर्माना

Fri, 29 Sep 2017 02:19 PM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
उमर अकमल
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने विवादित क्रिकेटर उमर अकमल पर केंद्रीय अनुबंध के उल्लंघन के आरोप में तीन मैचों के प्रतिबंध के साथ 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। अकमल पर यह जुर्माना उनके गलत व्यवहार के चलते लगा है।
विज्ञापन


पीसीबी ने कहा कि बोर्ड के अध्यक्ष नजम सेठी ने जांच समिति की सिफारिशों की समीक्षा की, जिसमें उन्हें केन्द्रीय अनुबंध की धारा 2.2.5, 4.1 तथा 4.4 के तहत दोषी पाया गया था। प्रतिबंध और जुर्माना के अलावा अकमल को दो माह तक किसी विदेशी लीग में खेलने के लिये जरूरी NOC भी नहीं दिया जायेगा।

पढ़ेंः-पाकिस्तान फिर हुआ शर्मसार, विदेशी खिलाड़ियों ने PSL फाइनल में खेलने से किया इंकार

गौरतलब है कि दो माह तक निजी लीग में खेलने से लगे प्रतिबंध के कारण वह दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश की टी-20 लीग में नहीं खेल पाएंगे। अकमल पर यह प्रतिबंध राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में कोच मिकी आर्थर से उलझने और मीडिया में कोच पर आरोप लगाने के कारण लगा है।
विज्ञापन


बता दें कि उमर ने टीम के अधिकारी के खिलाफ बयान देकर अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन किया था। वर्ष 2011 में अपना पिछला टेस्ट मैच खेलने वाले उमर ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच मिकी आर्थर पर भद्दी गालियां देने का आरोप लगाया था, जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने उन्हें शो कॉज नोटिस जारी किया था।

पढ़ेंः-चैंपियंस ट्रॉफी: अनफिट उमर अकमल की जगह पाक टीम में यह खिलाड़ी हुआ शामिल

मालूम हो कि उमर अकमल आखिरी बार पाकिस्तान के लिए इस साल की शुरूआत में हुए ऑस्ट्रलिया दौरे के दौरान वन-डे सीरीज खेले थे। उन्हें फिट न होने के चलते जून में हुए चैंपियंस ट्रॉफी की टीम से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें