फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलीप ट्रॉफी पर पूर्व क्षेत्र का कब्जा बरकरार

Thu, 25 Oct 2012 06:34 PM IST
चेन्नई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
इरेश सक्सेना और अनुष्टुप मजूमदार के स्पिन जादू की बदौलत पूर्व क्षेत्र ने मध्य क्षेत्र को हराकर दलीप ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब बरकरार रखा है। पहली पारी की बढ़त के आधार पर पूर्व क्षेत्र को विजेता घोषित किया गया। पूर्व क्षेत्र के पहली पारी में 232 रन के जवाब ने मध्य क्षेत्र ने पांचवें और अंतिम दिन दो विकेट पर 74 रन से आगे खेलना शुरू किया था लेकिन उसकी पूरी टीम मात्र 189 रन पर ढेर हो गई। इस तरह पूर्व क्षेत्र को पहली पारी में 43 रन की बढ़त हासिल हुई और उसने खिताब पर अपना कब्जा सुनिश्चित कर लिया। पूर्व क्षेत्र की ओर से इरेश सक्सेना ने 58 रन देकर 5 विकेट और अनुष्टुप मजूमदार ने 29 रन पर 4 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा।
विज्ञापन



वर्षा प्रभावित इस मैच के ड्रॉ समाप्त होने से पहले पूर्व क्षेत्र ने अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोए आठ रन बनाए। इससे पहले मध्य क्षेत्र की तरफ से ओपनर तन्मय श्रीवास्तव ने 94 रन की साहसिक पारी खेली लेकिन अन्य बल्लेबाजों ने निराश किया। विनीत सक्सेना ने 22 और महेश रावत ने 24 रन बनाए। मध्य क्षेत्र के सात बल्लेबाज दहाई के आंकडे तक भी नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें