फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने ड्वेन ब्रावो, लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ा

Fri, 01 Apr 2022 07:09 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

ड्वेन ब्रावो आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ा है। मलिंगा ने 170 विकेट लिए थे, जबकि ब्रावो 171 विकेट ले चुके हैं। 
 
विज्ञापन
ड्वेन ब्रावो - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई सुपरकिंग्स के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। लखनऊ के खिलाफ मैच में दीपक हुड्डा को आउट करके उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में ब्रावो ने लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ा है। मलिंगा ने 170 विकेट लिए थे, जबकि ब्रावो 171 विकेट ले चुके हैं। हालांकि, इस मैच में चेन्नई की टीम 200 से ज्यादा स्कोर बनाने के बावजूद हार गई। इस सीजन में यह दूसरा मौका है, जब किसी टीम ने 200 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल किया है। 
विज्ञापन


ब्रावो ने इस मैच में चार ओवर में 35 रन खर्चे और एक विकेट अपने नाम किया। ब्रावो पावरप्ले में ही एक विकेट अपने नाम कर सकते थे, लेकिन मोईन अली ने उनकी गेंद पर क्विंटन डिकॉक का आसान कैच छोड़ दिया। 

153 मैच में हासिल किए 171 विकेट
ड्वेन ब्रावो ने आईपीएल में अब तक 153 मैच खेले हैं और इस दौरान 493.3 ओवर की गेंदबाजी की है। उन्होंने दो मेडन ओवर किए हैं और 4116 रन खर्चे हैं। इस दौरान 171 विकेट उनके नाम रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 22 रन देकर चार विकेट रहा है। ब्रावो दो बार पारी में चार विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं। आईपीएल में ब्रावो ने 8.34 की इकोनॉमी से रन खर्चे हैं। ब्रावो के बाद लसिथ मलिंगा आईपीएल में विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। वहीं अमित मिश्रा तीसरे, पीयुष चावला चौथे और हरभजन सिंह पांचवें स्थान पर हैं। 
विज्ञापन


आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
गेंदबाज मैच विकेट इकोनॉमी
ड्वेन ब्रावो 153 171 8.34
 
लसिथ मलिंगा 122 170 7.14
 
अमित मिश्रा  154 166 7.35
 
पीयूष चावला  165 157 7.88
 
हरभजन सिंह 163 150 7.07

चेन्नई की लगातार दूसरी हार
मैच की बात करें तो इस सीजन में चेन्नई की टीम लगातार दूसरा मुकाबला हारी है। आईपीएल इतिहास में यह पहला मौका है, जब किसी सीजन के शुरुआती दो मैच में चेन्नई को हार का सामना करना पड़ना है। लखनऊ के कप्तान लोकेश राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। चेन्नई ने शानदार शुरुआत की और इस सीजन पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर (73 रन) बनाया। रॉबिन उथप्पा, शिवम दुबे और अंत में धोनी ने शानदार बल्लेबाजी कर अपनी टीम का स्कोर 210 तक पहुंचाया। 

211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ ने भी शानदार शुरुआत की और राहुल के साथ मिलकर डिकॉक ने 99 रन जोड़े। राहुल 40 रन बनाकर आउट हुए। वहीं डिकॉक ने 61 रन बनाए। इसके बाद इविन लुईस ने शानदार 55 रन बनाकर अपनी टीम को तीन गेंद रहते जीत दिला दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें