फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमला और ब्रॉवो की जोड़ी ने बनाया टी-20 में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Sat, 02 Jul 2016 06:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Twitter
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हाशिम अमला (81 रन, 54 गेंद) ने कैरेबियाई ड्वेन ब्रॉवो (66 रन, 46 गेंद) के साथ मिलकर ऐसा खेल दिखाया कि इस जोड़ी ने टी-20 क्रिकेट में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड ही बना दिया।
विज्ञापन


बेजोड़ बल्लेबाजों की इस जोड़ी ने हीरो कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में त्रिनिबैगो नाइटराइडर्स के लिए खेलते हुए बारबाडोस ट्राइडेंस के खिलाफ उस समय कमाल की साझेदारी की जब उनकी टीम ने मैच के शुरुआती 5 ओवर के अंदर महज 20 रन पर 4 विकेट खो दिए थे।

टीम गहरे संकट में दिख रही थी, लेकिन अमला और ब्रॉवो की जोड़ी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए टीम को संकट से बाहर निकाल दिया। ओपनर अमला ने पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान ब्रॉवो के साथ 92 गेंदों में 150 रनों की साझेदारी करते हुए टीम का स्कोर 20 ओवर में 5 विकेट पर 170 तक पहुंचा दिया। अमला पारी की अंतिम गेंद पर आउट हुए।
विज्ञापन


फटाफट क्रिकेट यानी टी-20 क्रिकेट में अमला और ब्रॉवो के बीच 150 रनों की यह साझेदारी पांचवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड है। साथ ही त्रिनिबैगो की टीम की यह सबसे बेस्ट साझेदारी है जबकि टूर्नामेंट में तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी हो गई है।
विज्ञापन

अमला और ब्रॉवो चमके लेकिन AB और शोएब मलिक हो गए फ्लॉप

- फोटो : Twitter
हाशिम अमला और ड्वेन ब्रॉवो की जोड़ी ने शुरुआत संयम अंदाज में की लेकिन एक बार जम जाने के बाद बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाने शुरू कर दिए। दोनों बल्लेबाजों ने अपनी-अपनी पारी में 4-4 छक्के लगाए, साथ ही अमला ने 5 तो ब्रॉवो ने 3 चौके जड़े। अमला ने तो सिर्फ 42 गेंदों में फिफ्टी ठोंक दी थी। 

अमला ने मैच में काफी शानदार शॉट्स लगाए, खासकर अपने हमवतन और अफ्रीकी टीम के साथी तेज गेंदबाज वाएने पार्नेल के ओवर में तबाही मचा दी। 17वें ओवर में अमला ने पार्नेल के ओवर में 2 छक्के के साथ 17 रन बटोरे, जबकि 2 रन ब्रॉवो ने बनाए। इस तरह से इस ओवर में कुल 19 रन निकल गए।

टूर्नामेंट के तीसरे ही मैच में 171 रनों के लक्ष्य को बारबाडोस की टीम हासिल नहीं कर सकी और पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन ही बना पाई। टीम में कई बड़े बल्लेबाज मौजूद थे लेकिन सब के सब नाकाम रहे। एबी डीविलियर्स (12), शोएब मलिक (28), कप्तान कीरोन पोलार्ड (0) और डेविड वेस (1) कुछ खास नहीं कर सके जिससे टीम को 11 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

जबकि विजयी टीम त्रिनिबैगो की ओर से पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज उमर अकमल खाता ही नहीं खेल सके, वहीं बारबाडोस की ओर से पूर्व पाक कप्तान शोएब मलिक ने 28 रनों का योगदान दिया, लेकिन टीम के लिए नाकाफी रहा। हालांकि उन्हें एक विकेट भी मिला था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें