फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Duleep Trophy: अब लीडरशीप रोल में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, दलीप ट्रॉफी में पूर्व क्षेत्र के बनाए गए उपकप्तान

Wed, 29 Jul 2026 09:21 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

दलीप ट्रॉफी के लिए पूर्व क्षेत्र ने ईशान किशन की अगुआई में अपनी टीम घोषित कर दी है। दिलचस्प बात यह है कि युवा बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। यानी अब वैभव घरेलू क्रिकेट में लीडरशीप की भूमिका में भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी मैदान पर अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवा चुके हैं। वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू किया था। घरेलू क्रिकेट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने वाले वैभव अब लीडरशीप की भूमिका में भी नजर आएंगे। सूर्यवंशी को अगले महीने से शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी के लिए ईशान किशन की अगुआई वाली पूर्व क्षेत्र टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। यह टूर्नामेंट 23 अगस्त से छह सितंबर तक बंगलूरू स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जाएगा।
विज्ञापन

सभी प्रारूप के खिलाड़ी के रूप में हो रहे तैयार
बंगाल और झारखंड के खिलाड़ियों के वर्चस्व वाली टीम में 15 वर्षीय सूर्यवंशी को अपने पहले लाल गेंद के क्षेत्रीय टूर्नामेंट में ही उपकप्तान बनाए जाने को इस बात का संकेत माना जा रहा है कि उन्हें सभी प्रारूपों के खिलाड़ी के रूप में तैयार किया जा रहा है। बिहार के सूर्यवंशी टीम में राज्य के एकमात्र खिलाड़ी हैं। बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने कहा, इतनी कम उम्र में वैभव सूर्यवंशी का पूर्व क्षेत्र की टीम का उपकप्तान बनना बिहार क्रिकेट के लिए बेहद गर्व की बात है। अपने शानदार प्रदर्शन और खेल के प्रति परिपक्व दृष्टिकोण के दम पर उन्होंने चयनकर्ताओं का भरोसा जीता है।

अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं वैभव
वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ हुई पांच मैचों की टी20 सीरीज के दौरान अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। वैभव भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के पुरुष खिलाड़ी हैं। वैभव ने 15 साल 99 दिन की उम्र में भारत के लिए डेब्यू किया था। वैभव से पहले यह रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम था। सचिन ने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 16 साल 205 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। 

टी20 रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग 
वैभव ने बुधवार को जारी आईसीसी रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई। वैभव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज में दो अर्धशतक लगाए और 50.33 की औसत से 151 रन बनाए। भारत ने यह सीरीज 3-0 से अपने नाम की थी। उन्होंने 230 स्थान की छलांग लगाते हुए 48वां पायदान हासिल कर लिया। उनकी इस तेजी से हुई प्रगति ने भारतीय क्रिकेट में उनके उज्ज्वल भविष्य की उम्मीदें को और मजबूत कर दी हैं। 
विज्ञापन

दलीप ट्रॉफी के लिए पूर्व क्षेत्र टीम:
ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधू जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिक्जार मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, सुभ्रांशु सेनापति, डेनिश दास और अभिजीत सरकार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें