फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलीप ट्रॉफी 2019: पोरेल की घातक गेंदबाजी, बैकफुट पर आई इंडिया ब्लू

Sat, 17 Aug 2019 11:02 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इशान पोरेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बंगाल के युवा तेज गेंदबाज इशान पोरेल के तीन विकेट के दम पर इंडिया ग्रीन ने शनिवार को यहां दलीप ट्रॉफी चार दिवसीय मुकाबले में बारिश से प्रभावित पहले दिन इंडिया ब्लू को बैकफुट पर धकेल दिया। 

विज्ञापन

यहां के जस्ट क्रिकेट अकादमी मैदान पर खेले जा रहे मुकाबले के पहले दिन 49 ओवर का ही खेल हो सका जिसमें इंडिया ब्लू की टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाये। 

इंडिया ग्रीन के कप्तान फैज फजल ने टास जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया जिसे राजस्थान के बायें हाथ के तेज गेंदबाज तनवीर उल हक (36 रन पर दो विकेट) ने सही साबित किया। उन्होंने सलामी बल्लेबाज स्नेल पटेल (पांच) को पगबाधा आउट किया। 
विज्ञापन


इसके बाद पोरेल ने अंडर-19 टीम के अपने पूर्व सहयोगी और प्रतिभाशाली शुभमन गिल को विकेटकीपर अक्षय वाखरे के हाथों कैच कराया। इंडिया ब्लू टीम के कप्तान 13 गेंद में सिर्फ छह रन ही बना सके। 

पोरेल ने 12 ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट लिये। उन्होंने शुभमन के बाद अनमोलप्रीत सिंह (14) और जलज सक्सेना (19) का भी विकेट लिया।

फार्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गयकवाड़ अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे। उनकी 63 गेंद में 30 रन की पारी का अंत तनवीर ने बोल्ड कर किया। 

महाराष्ट्र के अंकित बावने (103 गेंद में 21 रन) एक छोर पर डटे हुए है जबकि दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। रिकी भुई भी बल्ले से छाप छोड़ने में नाकाम रहे। दो रन की उनकी पारी का अंत तेज गेंदबाज अंकित राजपूत (23 रन पर एक विकेट) ने किया। 
विज्ञापन


मैच रोके जाने के समय बावने के साथ सौरभ कुमार (दो) क्रीज पर मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें