इंडिया रेड और इंडिया ब्लू के बीच दिलीप ट्रॉफी के दूसरे मैच में बारिश ने खलल डाल दिया। ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रहे मैच के पहले दिन बारिश के कारण दो सत्र का खेल धुल गया। गुलाबी गेंद से खेले जा रहे इस डे-नाइट मुकाबले के पहले दिन सिर्फ 34.2 ओवरों का खेल हो पाया।
इंडिया रेड के कप्तान युवराज सिंह ने टॉस जीत कर इंडिया ब्लू को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। टीम ब्लू के लिए ओपनिंग करने मैदान में कप्तान गौतम गंभीर और मयंक अग्रवाल उतरे। दोनों टीम को ठोस शुरुआत दी और 35वें ओवर तक टीम रेड के गेंदबाजों को विकेट तक तरसाए रखा। दोनों ने पहले विकेट के लिए नाबाद 105 रन की शतकीय साझेदारी की।