फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने रोकी गंभीर और मयंक की आंधी

Tue, 30 Aug 2016 09:41 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
गौतम गंभीर - फोटो : getty
विज्ञापन
इंडिया रेड और इंडिया ब्लू के बीच दिलीप ट्रॉफी के दूसरे मैच में बारिश ने खलल डाल दिया। ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रहे मैच के पहले दिन बारिश के कारण दो सत्र का खेल धुल गया। गुलाबी गेंद से खेले जा रहे इस डे-नाइट मुकाबले के पहले दिन सिर्फ 34.2 ओवरों का खेल हो पाया।
विज्ञापन



इंडिया रेड के कप्तान युवराज सिंह ने टॉस जीत कर इंडिया ब्लू को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। टीम ब्लू के लिए ओपनिंग करने मैदान में कप्तान गौतम गंभीर और मयंक अग्रवाल उतरे। दोनों टीम को ठोस शुरुआत दी और 35वें ओवर तक टीम रेड के गेंदबाजों को विकेट तक तरसाए रखा। दोनों ने पहले विकेट के लिए नाबाद 105 रन की शतकीय साझेदारी की।
 
Trending Videos
विज्ञापन

कितने बॉलर्स ने की विकेट लेने की कोशिश

युवराज सिंह - फोटो : getty
बारिश और तूफान शुरू होने से पहले गौतम गंभीर और मयंक अग्रवाल ने अपने बल्ले से रन बरसाए। दोनों अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। बारिश का बाधा तक गंभीर 51 और मयंक 53 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे।

वहीं दूसरी तरफ इंडिया रेड के कप्तान युवराज सिंह ने 6 बॉलर आजमा लिए, मगर कोई भी उन्हें सफलता नहीं दिला सका। ईश्वर पांडे, नाथू सिंह और प्रदीप सांगवान को गंभीर और अग्रवाल ने आसानी से खेला। मौसम की मार के चलते दिन का खेल समाप्त घोषित किया गया।  

इससे पहले मैच में इंडिया रेड ने इंडिया ग्रीन को 219 रन से मात दी थी। यह पहली बार है जब भारत मे कोई फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट गुलाबी गेंद से खेला जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें