मुंबई के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे को रविवार को दलीप ट्रॉफी के लिए पश्चिम क्षेत्र की टीम में बाएं हाथ के चोटिल तेज गेंदबाज चेतन सकारिया की जगह शामिल किया गया है। सौराष्ट्र के गेंदबाज सकारिया की कोहनी में चोट है। बीसीसीआई के सूत्रों ने कहा कि सकारिया को दो-तीन हफ्ते आराम की जरूरत है। दाएं हाथ के 28 साल के गेंदबाज देशपांडे 2023 में आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा थे। उन्होंने 16 मैचों में 21 विकेट लिए थे।वह टीम की ओर से सर्वाधिक और सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में कुल छठे नंबर पर थे। प्रथम श्रेणी के 29 मैचों में उन्होंने 27.77 की औसत से 80 विकेट लिए हैं। इसमें उनकी इकॉनोमी रेट 3.16 की रही है।