फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज सिंह की तरह अब इस क्रिकेटर ने उड़ाए 6 गेंद पर 6 छक्के, जानिए कहां खेला गया मैच

Thu, 14 Jun 2018 07:39 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

2007 में हुआ टी-20 विश्वकप कई मायनों में टीम इंडिया के लिए यादगार रहा। फाइनल में जहां धोनी की अगुवाई वाली युवा टीम ने पाकिस्तान को हराकर पहला टी-20 विश्वकप अपने नाम किया तो इसके पहले इंग्लैंड के खिलाफ युवराज सिंह ने 6 गेंदों में 6 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया था। अब 11 साल बाद एक बार फिर क्रिकेट के इतिहास में छह गेंद पर छह छक्के लगे हैं।

विज्ञापन


37 साल के दीपक निकोलस ने दुबई क्रिकेट काउंसिल द्वारा आयोजित रमजान क्रिकेट लीग के दौरान रोअरिंग लायंस की तरफ से खेलते हुए यह कारनाम किया। उन्होंने टीम के लिए 12 गेंद पर 49 रन बनाए। इसे दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि इस रिकॉर्ड प्रदर्शन के बावजूद दीपक की टीम यह मैच हार गई। 

रोअरिंग लायंस को 25 ओवर में जीत के लिए 234 रन बनाने थे। वो 18 रन से इस मैच को हार गए। दरअसल लगातार 6 छक्कों का करिश्मा मैच के 11वां ओवर में हुआ। दीपक निकोलस के सामने गेंदबाजी पर करण टेकवानी थे। उन्होंने पहला छक्का गेंदबाज के उपर से मारा। दूसरा छक्का लांग ऑन की तरफ गया। तीसरा छक्का मिडविकेट की तरफ मारा गया।
विज्ञापन


चौथी गेंद पर दीपक ने फिर लॉन्ग ऑफ के उपर से छक्का लगाया। पांचवींं गेंद पर उन्होंने मिडविकेट के उपर से छक्का ठोका। छठी और आखिरी गेंद लॉन्गऑन की तरफ शार्ट खेला और छक्का लगाया। दीपक एक शौकिया क्रिकेटर हैं। उन्हें इस बात का दुख है कि इन छह छक्कों का वीडियो नहीं बन सका। किसी को उम्मीद नहीं थी कि ऐसा होने वाला है, जिसके कारण किसी ने वीडियो नहीं बनाया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें