फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट: डुप्लेसिस ने 100 किलो वजनी आजम का किया समर्थन, कहा- सफलता के लिए 'सिक्स-पैक' जरूरी नहीं 

Mon, 07 Jun 2021 10:54 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दौरे पर जाने वाली पाकिस्तान की टी-20 टीम में पूर्व विकेटकीपर मोइन खान के बेटे आजम के चयन के बाद से विवाद हो रहा है। कई लोगों का मानना है कि आजम अनफिट है और उनका चयन पिता के प्रभाव के कारण हुआ है।
विज्ञापन
फाफ डुप्लेसिस,आजम खान - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की टी-20 टीम में आजम खान के चयन के बाद उनकी फिटनेस को लेकर उठ रहे सवाल के बीच दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा कि क्रिकेट में सफल होने के लिए हर खिलाड़ी का सिक्स-पैक एब्स होना जरूरी नहीं है। डुप्लेसिस ने अबुधाबी से ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'जब फिटनेस की बात होती है तो हर आदमी की जिम्मेदारी है कि वह हर दिन कोशिश करें और उसमें सुधार करें।'

विज्ञापन


दरअसल, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दौरे पर जाने वाली पाकिस्तान की टी-20 टीम में पूर्व विकेटकीपर मोइन खान के बेटे आजम के चयन के बाद से विवाद हो रहा है। कई लोगों का मानना है कि आजम अनफिट है और उनका चयन पिता के प्रभाव के कारण हुआ है। डुप्लेसिस पाकिस्तान सुपर लीग में क्वेटा ग्लेडिएटर्स टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे और 100 किलो से अधिक वजन वाले आजम इसी टीम का हिस्सा हैं। 'ईएसपीएनक्रिकइंफो' के मुताबिक डुप्लेसिस ने कहा, 'यह हर एक व्यक्ति के लिए अलग है। अपने बारे में बात करूं तो मैं उम्र बढ़ने के बाद भी यह सोचना बंद नहीं करता कि एक क्रिकेटर के रूप में खुद को कैसे सुधार सकता हूं, मैं अपने शरीर को कैसे सुधार सकता हूं, मैं अपने दिमाग को कैसे सुधार सकता हूं।'

डुप्लेसिस ने कहा, 'आजम जैसे खिलाड़ी को सफल होने के लिए मेरे जैसा दिखना जरूरी नहीं है। यह हर दिन थोड़ा-थोड़ा सुधार करने के बारे में है।' उन्होंने कहा, 'अलग-अलग लोगों की तुलना करना अनुचित है, हम दो अलग-अलग खिलाड़ियों की तुलना कर रहे हैं। वह एक ऐसा खिलाड़ी है जो हमेशा आक्रमक और बड़े शॉट लगाएंगा और इससे एक लंबा रास्ता तय करेगा।' उन्होंने कहा, 'मैं ऐसा नहीं मानता हूं कि क्रिकेट में सफलता के लिए सिक्स-पैक की जरूरत है। आपके पास जो है आप उसी से काम करते है।' बता दें कि आजम को बड़े शॉट लगाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने 36 टी-20 मैचों में 743 रन बनाए हैं और वह इस दौरान हर चौथी गेंद पर बाउंड्री लगाने में सफल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें