फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली प्रीमियर लीग: डीपीएल के आगामी सत्र के लिए पुरानी दिल्ली 6 ने किया ऋषभ पंत को रिटेन, मैच खेलने पर संशय

Thu, 03 Jul 2025 04:19 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने आधिकारिक तौर पर दिल्ली प्रीमियर लीग में दो नयी पुरुष फ्रेंचाइजी को शामिल करने की घोषणा की है। इसमें ‘आउटर’ (बाहरी) दिल्ली और नयी दिल्ली फ्रेंचाइजी 2025 सत्र में डेब्यू करेगी जिससे लीग छह से आठ टीमों की हो जाएंगी।
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : BCCI X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) के आगामी सत्र के लिए पुरानी दिल्ली 6 के साथ बने रहेंगे लेकिन राष्ट्रीय टीम के कार्यक्रम को देखते हुए वह किसी भी मैच के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं, यह एक बड़ा सवाल है। पंत लीग में युवा टी20 सितारों के बीच आकर्षण का केंद्र हैं जिन्होंने पिछले साल शुरूआती चरण में एक मैच खेला था।
विज्ञापन


पुरानी दिल्ली 6 ने किया पंत को रिटेन
फ्रेंचाइजी ने विज्ञप्ति में कहा, 'पुरानी दिल्ली 6 ने आगामी सत्र के लिए स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को बरकरार रखने की आधिकारिक घोषणा की है। पंत को ‘मार्की’ खिलाड़ी के रूप में रिटेन किया गया है।' इस विज्ञप्ति में पंत के हवाले से कहा गया, 'डीपीएल से देश में कई खिलाड़ी निकले हैं जैसे दिग्वेश राठी और प्रियांश आर्य। पुरानी दिल्ली 6 को पिछले साल के शानदार सत्र के बाद इस साल और भी मजबूत होकर लौटने की उम्मीद है।'

आठ टीमों लेंगी भाग
वहीं दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने आधिकारिक तौर पर दिल्ली प्रीमियर लीग में दो नयी पुरुष फ्रेंचाइजी को शामिल करने की घोषणा की है। इसमें ‘आउटर’ (बाहरी) दिल्ली और नयी दिल्ली फ्रेंचाइजी 2025 सत्र में डेब्यू करेगी जिससे लीग छह से आठ टीमों की हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें