फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुदहुद ने टीम इंडिया को दिया दोहरा झटका

Tue, 14 Oct 2014 03:24 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रलयकारी तूफान 'हुदहुद' ने विशाखापट्टनम में भारी तबाही मचाई है। इस तूफान से जन-जीवन काफी अस्त व्यस्त हो गया है। एक ओर जहां 'हुदहुद' से स्थानीय लोगों का जन-जीवन प्रभावित हुआ है वहीं भारतीय क्रिकेट टीम को भी दोहरा तगड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन


भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच यहीं विशाखापट्टनम में आज 14 अक्टूबर को खेला जाना था लेकिन तूफान से आई हुई भारी तबाही के कारण मैच को रद कर दिया गया। शुरुआती दो मैचों में पहला मैच वेस्टइंडीज ने जीता था जबकि दूसरा वनडे भारत ने जीता था, इस तरह से सीरीज 1-1 से बराबरी पर था।

मेजबान टीम इंडिया के पास आज का मैच जीतकर जहां सीरीज में बढ़त बनाने का मौका था तो वहीं आईसीसी की वनडे रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान और मजबूत करने का मौका भी था, लेकिन 'हुदहुद' ने धोनी की टीम की योजना पर पानी फेर दिया। बढ़त बनाने का मौका तो चला ही गया साथ ही शीर्ष रैंकिंग भी गंवा दिया।
विज्ञापन

हुदहुद ने टीम इंडिया को तीसरे स्‍थान पर ढकेला

आंध्र प्रदेश में तबाही मचाने वाले हुदहुद तूफान के चलते विशाखापट्टनम वनडे रद होने का खामियाजा टीम इंडिया को अपनी वनडे बादशाहत गंवाकर भुगतना पड़ा है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का तीसरा वनडे रद होने और ऑस्ट्रेलिया की पाकिस्तान पर 3-0 की सीरीज जीत की वजह से टीम इंडिया को शीर्ष रैंकिंग गंवानी पड़ी।

दूसरी ओर, पाकिस्तान को हराकर वनडे सीरीज जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम अब दुनिया की नंबर वन वनडे टीम बन गई है। भारतीय टीम तीसरे स्थान पर खिसक गई है जबकि दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीकी पहुंच गई है। भारतीय टीम अगर बाकी दोनों वनडे जीत भी लेती है तो भी वह नंबर वन का ताज दोबारा हासिल नहीं कर सकेगी।
विज्ञापन

कोहली और जडेजा शीर्ष 10 में

वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली तीसरे स्थान पर कायम हैं। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सातवें स्थान पर हैं, जबकि शिखर धवन आठवें पायदान पर काबिज हैं। शीर्ष 10 में अन्य कोई भारतीय नहीं है।

शीर्ष 10 बल्‍लेबाजों की सूची में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एबी डिविलियर्स पहले स्थान पर कायम हैं।

वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में स्पिनर रवींद्र जडेजा एकमात्र भारतीय के रूप में शीर्ष 10 में शामिल हैं। वह छठे नंबर पर हैं। शीर्ष वनडे गेंदबाज का ताज संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के चलते आईसीसी द्वारा निलंबित किए गए पाक गेंदबाज सईद अजमल के सिर सजा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें