फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: 'अब होटल के कमरे में जाकर मत बैठो, जाकर अभ्यास करो...', भारतीय खिलाड़ियों को सुनील गावस्कर की सलाह

Sun, 08 Dec 2024 04:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड

सार

उन्होंने कहा, 'मेरा भारतीय टीम से अनुरोध है कि कृपया जाकर अभ्यास करें। बुमराह को फिर से अभ्यास करने की आवश्यकता नहीं है। अगर रोहित और विराट को अभ्यास नहीं करना है, तो यह ठीक है, क्योंकि वे अनुभवी खिलाड़ी हैं। दूसरों को बाहर आने दें और अभ्यास करने दें।' 
विज्ञापन
गावस्कर और गंभीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि एडिलेड टेस्ट तय समय से दो दिन पहले खत्म होने का भारतीय क्रिकेटरों को फायदा उठाना चाहिए। उन्होंने भारतीय क्रिकेटरों से दो अतिरिक्त दिन अभ्यास के लिए सदुपयोग करने का आग्रह किया है। गावस्कर ने कहा कि अपने कौशल को निखारने के लिए कीमती समय बर्बाद करना आदर्श नहीं है। उन्होंने वैकल्पिक ट्रेनिंग सत्र की आलोचना की और टीम के प्रति खिलाड़ियों की अधिक प्रतिबद्धता दिखाने की मांग की है। भारत को एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इससे पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गया है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट तीन दिन के भीतर ही खत्म हो गया।
विज्ञापन

रोहित शर्मा-सुनील गावस्कर - फोटो : @BCCI/gavaskarsunilofficial
प्रसारकों से बात करते हुए गावस्कर ने कहा कि भारत के पास अब ब्रिस्बेन में परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने और तैयारी के लिए दो अतिरिक्त दिन हैं, जहां तीसरा टेस्ट 14 दिसंबर से शुरू होने वाला है। उन्होंने कहा, 'अब इस सीरीज को तीन मैचों की सीरीज के रूप में देखें। भूल जाइए कि यह पांच टेस्ट मैचों की सीरीज थी। मैं चाहता हूं कि यह भारतीय टीम अगले कुछ दिनों का उपयोग अभ्यास के लिए करे। यह बहुत महत्वपूर्ण है। आप अपने होटल के कमरे में या कहीं भी नहीं बैठ सकते क्योंकि आप यहां क्रिकेट खेलने आए हैं। आपको पूरे दिन अभ्यास करने की जरूरत नहीं है। आप सुबह या दोपहर में एक सत्र का अभ्यास कर सकते हैं, जो भी समय आप चुनते हैं, लेकिन इन दिनों को बर्बाद न करें। अगर टेस्ट मैच पांच दिन तक चलता तो आप यहां टेस्ट मैच खेल रहे होते।'

नीतीश, गावस्कर और सुंदर - फोटो : Twitter
उन्होंने कहा, 'आपको लय हासिल करने के लिए खुद को और अधिक समय देना होगा क्योंकि आपने रन नहीं बनाए हैं। आपके गेंदबाजों को लय नहीं मिल रही है। कुछ अन्य खिलाड़ी भी हैं जिन्हें मध्यक्रम में समय की जरूरत है। गावस्कर ने वैकल्पिक अभ्यास सत्र को अस्वीकार करते हुए कहा कि इनके जुड़े फैसले कप्तान और कोच द्वारा किए जाने चाहिए न कि खिलाड़ियों द्वारा। इस महान क्रिकेटर ने जोर देकर कहा कि युवा खिलाड़ियों को क्रीज पर अधिक समय बिताने के लिए विशेष रूप से उत्सुक होना चाहिए। उन्होंने एडिलेड टेस्ट के तीसरे दिन नेट्स पर हिट करने के दृढ़ संकल्प के लिए विराट कोहली की भी प्रशंसा की।

सुनील गावस्कर - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'यह वैकल्पिक अभ्यास सत्र ऐसा है जिसमें मैं यकीन नहीं करता। वैकल्पिक ट्रेनिंग का फैसला कप्तान और कोच को करना चाहिए। कोच को यह नहीं कहना चाहिए, 'अरे, आप 150 मारते करते हैं, आपको अभ्यास करने के लिए आने की आवश्यकता नहीं है। अरे, आपने मैच में 40 ओवर गेंदबाजी की, आपको अभ्यास करने के लिए आने की जरूरत नहीं है। उन्हें विकल्प नहीं दिया जाना चाहिए। अगर आप खिलाड़ियों को यह विकल्प देते हो तो उनमें से काफी खिलाड़ी कहेंगे कि नहीं मैं अपने कमरे में ही रहूंगा। भारतीय क्रिकेट को इसकी जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

भारतीय टीम - फोटो : BCCI
उन्होंने कहा, 'भारतीय क्रिकेट को ऐसे लोगों की जरूरत है जो उसके लिए पूरी तरह समर्पित हों। भारत के लिए खेलना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैंने गिना कि वे कितने दिन यहां रहेंगे। ऑस्ट्रेलिया में भारत को 57 दिन गुजारने हैं। इन 57 मैचों में से अगर आप पांच मैचों को गिनते हो तो आपके पास 32 दिन बचे हैं। उन्हें पर्थ में एक अतिरिक्त दिन का विश्राम मिला जबकि अब दो दिन एडिलेड में विश्राम मिला है।

उन्होंने कहा, 'मेरा भारतीय टीम से अनुरोध है कि कृपया जाकर अभ्यास करें। बुमराह को फिर से अभ्यास करने की आवश्यकता नहीं है। अगर रोहित और विराट को अभ्यास नहीं करना है, तो यह ठीक है, क्योंकि वे अनुभवी खिलाड़ी हैं। दूसरों को बाहर आने दें और अभ्यास करने दें।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें