फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल में प्रवासी मजदूरों की सहायता के लिए भाजपा का ‘और नहीं कोरोना’ अभियान

Wed, 08 Apr 2020 05:38 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बीजेपी- बंगाल - फोटो : social media
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में भाजपा ने प्रवासी मजदूर की सहायता के लिए ‘और नहीं कोरोना’ नामक अभियान शुरू किया है। इसके तहत जारी हेल्पलाइन नंबर 9727294294 पर फोन करते ही पार्टी कार्यकर्ता उन लोगों तक तत्काल मदद पहुंचाएंगे। हालांकि राज्य सरकार पहले ही एक हेल्पलाइन नंबर 1071 जारी कर चुकी है।

विज्ञापन


अब भाजपा की ओर से आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में इस बारे में जानकारी साझा की गई है। इसमें कहा गया है कि अगर बंगाल का कोई भी व्यक्ति देश के किसी भी हिस्से में जाकर फंस गया है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। हेल्पलाइन नंबर पर मिस काल करते ही पार्टी के कार्यकर्ता आपसे संपर्क करेंगे और आपके परिजन, दोस्त या जान पहचान के किसी भी व्यक्ति को पार्टी की स्थानीय इकाई के जरिए तत्काल मदद पहुंचाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें