फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीसीआई को नसीहत देने के बाद द्रविड़ का यू-टर्न

Wed, 07 Aug 2013 12:03 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने क्रिकेट की साख बचाने के बयान पर यू-टर्न लेते हुए कहा है कि मीडिया ने उनके बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया है।
विज्ञापन


द्रविड़ ने कहा कि ‘मेरे लिए यह निराशाजनक है कि मेरे बयान को मीडिया ने गलत तरीके से पेश किया है।’ द्रविड़ का साक्षात्कार जारी करने वाली वेबसाइट ने पाठकों से पूर्व क्रिकेटर के पूरे साक्षात्कार का इंतजार करने की भी अपील की है जिसे बुधवार को वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

वेबसाइट ने कहा कि द्रविड़ के क्रिकेट की साख बचाने संबंधी बयान के कई अलग-अलग निष्कर्ष निकाले गए हैं। लेकिन पाठकों को अभी पूरे साक्षात्कार का इंतजार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बकौल द्रविड़, ‘बीसीसीआई प्रशासन केवल इस खेल को चलाने वाले क्रिकेटर और उनके प्रशंसकों की वजह से ही है। इसलिए खेल क्रिकेट बोर्ड और चाहे सरकार जो भी इससे जुड़ा है, को खेल की साख बचाने के लिए काम करना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें