कार्तिक ने इस आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था और उसी की बदौलत टीम इंडिया में वापसी कर पाए। पिछले साल तक वह कमेंट्री कर रहे थे। आईपीएल में उन्होंने अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को कई मैचों में जीत दिलाई। आखिरी कुछ गेंदों पर बड़े-बड़े शॉट लगाकर टीम को जीत दिलाई। इसी के बाद चयनकर्ताओं ने कार्तिक को टीम में वापस बुलाया।
अब कार्तिक टीम इंडिया के मिशन वर्ल्ड कप में अहम भूमिका निभा सकते हैं। टीम में चुने जाने के बाद कार्तिक का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने लिखा- सपने वाकई सच होते हैं। इस ट्वीट को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं और शेयर कर रहे हैं।
कार्तिक ने नेशनल टीम के लिए 2004 में डेब्यू किया था। वहीं, वह पहला टी-20 खेलने वाली टीम इंडिया के भी हिस्सा रहे थे। बीसीसीआई को हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कार्तिक ने कहा था- कुछ चीजें हैं जिसे अभी ठीक करने की जरूरत है। हालांकि, हमारा लक्ष्य टी-20 वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करने पर होगा।
सभी 15 खिलाड़ियों के रिकॉर्ड और उनका पिछले एक साल में प्रदर्शन देखने के लिए यहां क्लिक करें...
उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि यह बहुत अलग टीम है और मैं इस सेट अप का आनंद ले रहा हूं। कप्तान रोहित और कोच द्रविड़ के रहते टीम का माहौल काफी शानदार है। इसका बहुत सारा श्रेय उन्हें जाना चाहिए। कार्तिक ने भारत के लिए 50 टी-20 में 28.19 की औसत और 139.95 के स्ट्राइक रेट से 592 रन बनाए हैं।